फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Entry in Sukhna Lake for One Month

टूरिस्ट ध्यान दें, महीनाभर सुखना पर नो एंट्री

Sun, 21 Dec 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Dec 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
No Entry in Sukhna Lake for One Month

शहरवासियों और पर्यटकों के लिए बड़ी बुरी खबर है। एक महीने के लिए सुखना लेक पर एंट्री बैन कर दी गई है। सुखना लेक की बतखों को मारने के बाद वहां इलाके को वायरस मुक्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


लेक पर सैलानियों और आम लोगों की एंट्री रोक दी गई है। यह प्रतिबंध एक माह तक चलेगा। लेक के आसपास के इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। लेक पर मरी एक बतख में बुधवार को बर्ड फ्लू कन्फर्म होने के बाद वीरवार रात साढ़े दस बजे तक बची हुईं 90 बतखों को मारा गया।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार सुबह ही लेक के आसपास के वातवरण को वायरस मुक्त करने के लिए मुहिम शुरू कर दी गई। इसके तहत जॉगिंग ट्रैक और सुखना की सीढ़ियों पर करीब सौ बोरी चूने का छिड़काव किया गया। शुक्रवार को भी सुखना पूरी तरह से सील रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्ड फ्लू नोटिफाइड होने के बाद एक्शन प्लान की गाइड लाइंस के मुताबिक एक महीने तक  सुखना पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। दुकानें व रेस्टोरेंट भी एक महीने तक नहीं खुलेंगे।

लेक क्लब भी एक माह के लिए बंद

No Entry in Sukhna Lake for One Month

प्रशासन ने लेक क्लब और लेक कैफेटेरिया को भी एक महीने तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। सुखना के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले इलाके में आज से एनिमल हसबेंडरी की ओर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।

इसके तहत कैंबवाला, किशनगढ़ और आईटी पार्क के पास बनी कालोनियों में कुछ लोगों ने बतखे पाल रखी हैं। इस बारे में शुक्रवार को विभाग को सूचना मिली है। इन बतखों का सर्वे कर उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए एनिमल हसबेंडरी की टीम तैयार कर दी गई।

भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (एनआईएचएसएडी) की टीम अगले हफ्ते चंडीगढ़ आएगी। टीम के सदस्य लेक के पानी और पर्यावरण से जुड़े सैंपल लेंगे। पहले इस टीम को इसी हफ्ते आना था, लेकिन हैदराबाद में स्वाइन फ्लू का आउटब्रेक होने के कारण टीम को वहां पर जाना पड़ा है। यह टीम माइग्रेटरी बर्ड्स के भी सैंपल लेगी।

हरियाणा राजभवन की बतखें भी सर्विलांस पर

No Entry in Sukhna Lake for One Month

सुखना पर बर्ड फ्लू कंफर्म होने के बाद एक किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी बतखों को सर्विलांस पर रखने के आदेश जारी हो गए हैं। इसके तहत सभी बर्ड्स के सैंपल लेकर उन्हें जालंधर भिजवाए जाएंगे। हरियाणा राजभवन में 8 व गोल्फ क्लब में 25 बतखे हैं।

इन बतखों को अलग कर सुरक्षित रखने के आदेश जारी हुए हैं। इन्हें एक ही व्यक्ति ही दाना खिलाएगा। साथ ही इनकी देखरेख करने वाले कर्मचारियों को कहा गया है कि यदि किसी बतख में बीमारी के लक्षण मिलते हैं तो तुरंत एनिमल हसबेंडरी के अधिकारियों को सूचना दें।

बड़ा सवाल, कौन लाया बर्ड फ्लू
सुखना पर बर्ड फ्लू कहां से आया, इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है। वैसे अधिकारी इस संभावना से इंकार नहीं कर रहे कि कोई प्रवासी पक्षी अपने साथ चीन या वियतनाम से इस वायरस को लेकर आया हो। हालांकि एक बतख के अलावा यह अभी किसी अन्य में नहीं पाया गया है, इसलिए अधिकारी कह रहे हैं कि घबराने की कोई बात नहीं है। स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed