फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No entry for jawans in civil dress in Chandigarh Police Headquarters

चंडीगढ़ पुलिस के लिए नया फरमान: सिविल ड्रेस में No Entry, सभी जवानों व अधिकारियों को जारी हुए लिखित आदेश

Tue, 11 Mar 2025 03:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Mar 2025 03:43 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस के जवानों के लिए उच्चाधिकारियों की तरफ से नया आदेश जारी हुआ है। यूटी पुलिस के जवान अब सिविल ड्रेस में नहीं आ पाएंगे। सभी जवानों व अधिकारियों को फुल ड्रेस में ही आना पड़ेगा।

विज्ञापन
No entry for jawans in civil dress in Chandigarh Police Headquarters
Chandigarh Police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 के पुलिस मुख्यालय में तैनात कोई भी पुलिस जवान अब सिविल ड्रेस में नहीं आ सकेगा। सभी जवानों व अधिकारियों को पुलिस की फुल ड्रेस में ही मुख्यालय में आना होगा। मुख्यालय में तैनात कोई भी जवान अब बिना ड्रेस के आता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय डीएसपी पी. अभिनंदन की ओर से लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यालय में तैनात पुलिसकर्मी आमतौर पर शुक्रवार को ही वर्दी पहनते थे। अन्य सभी दिनों में कैजुअल पोशाक में आते थे। डीएसपी मुख्यालय ने अपने आदेश में लिखा है कि यह संज्ञान में आया है कि पुलिस मुख्यालय में तैनात कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सिविल पोशाक पहनकर आते हैं। आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त के संबंध में, पुलिस मुख्यालय में तैनात सभी कर्मचारियों को सोमवार से शुक्रवार तक वर्दी पहननी होगी।
विज्ञापन


आदेशों का पालन न करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इन आदेशों की प्रति अनुपालना के लिए मुख्यालय में सभी विंग और विभागों के प्रभारियों को भेजी गई है। इससे पहले डीएसपी ने एक आदेश जारी कर सभी पुलिसकर्मियों के लिए आधिकारिक कार्य या व्यक्तिगत कार्य के लिए मुख्यालय आने पर विजिटर स्लिप अनिवार्य कर दी थी। आदेश में कहा गया था कि मुख्यालय में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी पुलिस कर्मचारियों को आधिकारिक कार्य या किसी अन्य कारण से मुख्यालय आने पर हर बार पास विंडो से विजिटर स्लिप बनवाना आवश्यक है। बाकायदा वापस जाते समय पास विंडो पर उक्त स्लिप वापस जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा का विषय बना मुख्यालय
इससे पहले डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव भी एसएसपी, एसपी को नियमित रूप से पुलिस थानों और फील्ड इकाइयों का दौरा करने, कर्मचारियों की बैठकें आयोजित करने, समय-समय पर समीक्षा करने और नियमित रूप से विजिट नोट, पर्यवेक्षण नोट और कार्य योजना जारी करने को लेकर लिखित आदेश जारी कर चुके हैं। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय के गलियारों में वॉयस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। ये कैमरे उन गलियारों में लगाए हैं, जहां मुख्यालय में वरिष्ठ रैंक के अधिकारी बैठते हैं। पिछले कई दिनों से यह मामला भी मुख्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed