{"_id":"6ab03ecbe3917eaa1e01c7a7","slug":"two-shifts-one-hope-candidates-seen-seeking-a-future-in-the-lecturer-recruitment-exam-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1128647-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिफ्ट, एक उम्मीद: लेक्चरर भर्ती परीक्षा में भविष्य तलाशते दिखे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिफ्ट, एक उम्मीद: लेक्चरर भर्ती परीक्षा में भविष्य तलाशते दिखे अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब लेक्चरर कैडर भर्ती परीक्षा रविवार को चंडीगढ़ समेत पंजाब के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई। सुबह की शिफ्ट में पॉलिटिकल साइंस और शाम की शिफ्ट में हिस्ट्री विषय का पेपर हुआ। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों में सरकारी नौकरी की उम्मीद के साथ उत्साह और थोड़ा तनाव भी नजर आया।
पॉलिटिकल साइंस का पेपर सुबह 9:30 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चला। वहीं, हिस्ट्री विषय की परीक्षा शाम 3 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की गई। दोनों विषयों के पेपर बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थे।
सवालों पर चर्चा करते नजर आए अभ्यर्थी
सेक्टर-22 के सरकारी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से काफी पहले पहुंचने लगे थे। कोई अंतिम समय में नोट्स देखता नजर आया तो कोई साथियों से महत्वपूर्ण सवालों पर चर्चा करता रहा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों में अपने भविष्य को लेकर उत्सुकता भी दिखाई दी। परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर न ज्यादा आसान था और न ही बहुत मुश्किल। उनके अनुसार पेपर संतुलित रहा और अधिकांश प्रश्न निर्धारित सिलेबस के अनुसार पूछे गए। परीक्षा पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर परिणाम पर है। अभ्यर्थी उम्मीद कर रहे हैं कि परिणाम के बाद जल्द ही भर्ती की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।