फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no english teacher in school, lady sarpanch sunita teaching en glish to students

इस महिला सरपंच के बारे में जानकर आप कहेंगे, वाह! इंसान हो तो ऐसा

Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Updated Tue, 28 Feb 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
no english teacher in school, lady sarpanch sunita teaching en glish to students
स्टूडेंट्स को इंगलिश पढ़ाती सरपंच सुनीता
कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो इंसान को कोई डगमगा नहीं सकता। देश की एक महिला सरपंच की कहानी सुनिए, आप कहेंगे वाह इंसान हो तो इनके जैसा। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नागपुर में सीनियर सेकंडरी स्कूल है। यहां टीचर्स के 20 पद खाली हैं। अंग्रेजी टीचर के चार पद हैं और एक पर भी नियुक्ति नहीं। बोर्ड एग्जाम सिर पर हैं।
विज्ञापन


ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए मिसाल बनकर आगे आईं गांव की सरपंच सुनीता। वे दो महीने से खुद 11वीं और 12वीं के लगभग 500 बच्चों को इंग्लिश पढ़ा रही हैं। इंग्लिश व हिस्ट्री में एमए, बीएड सुनीता बच्चों को घर पर कोचिंग भी देती हैं। प्रिंसिपल विजय बताते हैं कि छठी से 12वीं तक के इस स्कूल में 30 गांवों के करीब 1300 बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन


22 लेक्चरर्स के पद हैं और उनमें से 9 ही कार्यरत हैं। 8वीं तक के 12 शिक्षकों में चार पद खाली हैं। अंग्रेजी के अलावा मैथ, हिस्ट्री, इकॉनोमिक, हिंदी व पंजाबी के लेक्चरर्स की कमी है। टीचर्स की कमी को लेकर कई बार डीईओ से बात हो चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला तो सरपंच ने खुद ही बच्चों की क्लास लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed