फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Election Ticket to Tainted MLAs by Congress

दागी विधायकों को टिकट नहीं देगी कांग्रेस

Wed, 10 Sep 2014 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
No Election Ticket to Tainted MLAs by Congress

हरियाणा में कांग्रेस दागी विधायकों को टिकट देगी या नहीं देगी, इस बात पर तलवार लटक गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विभिन्न मामलों में दागी विधायकों को टिकट देने के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन


सीडी कांड में आरोपी विधायकों के मामले में उन्होंने संकेत दिए हैं कि पार्टी टिकट बांटते समय यह देखेगी की अगर किसी प्रत्याशी पर दोष तय हुआ है या नहीं।

आरोप कितने गंभीर हैं, इस बात का भी आकलन किया जाएगा। कुल मिलाकर लब्बोलुआब यह है कि पार्टी हाईकमान जिसको टिकट देगा, वही चुनावी मैदान में आएगा।

‌टिकटों को लेकर पार्टी में अंतर्द्वंद्व

No Election Ticket to Tainted MLAs by Congress

टिकटों को लेकर पार्टी में चल रहे अंदरूनी द्वंद्व पर उन्होंने कहा कि फीडबैक और सर्वे रिपोर्ट पर भी सबकुछ तय होता है, इसलिए टिकट के मामले में अंदरूनी मतभेद मायने नहीं रखते।

कांग्रेस सबसे पहले उन विधानसभा क्षेत्रों की टिकटों पर मुहर लगाएगी, जहां पर पार्टी की तस्वीर साफ है। इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पार्टी जितनी जल्दी संभव होगा, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि वे इस समय संगठन को मजबूत रखने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। अगर वे खुद चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे तो हरियाणा में पार्टी के लिए काम कौन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed