फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No decision was taken on seat sharing in Congress-AAP meeting

Punjab: कांग्रेस-आप की बैठक में नहीं हुआ सीटों के बंटवारे पर फैसला, बोले- भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

Tue, 09 Jan 2024 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jan 2024 12:21 AM IST
सार

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान पंजाब में कांग्रेस और आप के संबंधों का भी जिक्र हुआ लेकिन पूरा मामला मिलजुल कर सुलझा लेेने की बात कही गई।

विज्ञापन
No decision was taken on seat sharing in Congress-AAP meeting
- फोटो : फाइल

विस्तार

'इंडिया' गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सोमवार को हुई बैठक में सीट-शेयरिंग के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं हो सका। हालांकि दोनों ही दलों के नेताओं ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और बातचीत जारी रखने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


बैठक के बाद कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। सीट-शेयरिंग के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि बातचीत आगे भी जारी रहेगी और हम फिर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आगे होने वाली बैठक में संभव है कि सीट शेयरिंग के बारे में कोई अंतिम फैसला ले लिया जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा कि या कि दोनों दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा। बैठक में आप की ओर से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी और विधायक सौरभ भारद्वाज ने हिस्सा लिया जबकि कांग्रेस की ओर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद मुकुल वासनिक, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली और पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान पंजाब में कांग्रेस और आप के संबंधों का भी जिक्र हुआ लेकिन पूरा मामला मिलजुल कर सुलझा लिए जाने की बात कही गई। उधर, आप सूत्रों के अनुसार दोनों दलों के चुनाव में मिलकर उतरने के बारे में यह पहली बैठक थी, जिसमें साझा रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। फिलहाल दिल्ली और पंजाब के अलावा दोनों पार्टियां अन्य किन राज्यों में साथ-साथ आएंगी, इस पर विचार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed