{"_id":"5a66f31e4f1c1b87268b5fab","slug":"no-dance-on-padmaavat-song-on-republic-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के मौके पर 'पद्मावत' के घूमर गाने पर होना था डांस, अधिकारियों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के मौके पर 'पद्मावत' के घूमर गाने पर होना था डांस, अधिकारियों ने रोका
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
फिल्म पद्मावत
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म पद्मावत को लेकर चल रहे विवाद का असर गणतंत्र दिवस पर होने वाले सरकारी कार्यक्रमों पर भी पड़ा है। प्रशासन ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पद्मावत के किसी भी गाने को शामिल नहीं करने की हिदायत स्कूलों को दी है।
यही कारण है कि पद्मावत के गाने घूमर पर नृत्य करके गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जगह पक्की कर चुकी एक स्कूल की टीम पर रोक लगा दी गई है। साथ ही कहा गया है कि जिस फिल्म को लेकर विवाद चल रहा हो और सरकार रोक लगा चुकी हो, उस फिल्म से जुड़ा कोई भी गाना या डायलॉग गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए। इस आदेश के बाद स्कूली बच्चों की गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक सप्ताह तक की गई प्रैक्टिस बेकार चली गई।
प्रशासन के आदेश का पता तब चला जब फिल्म पद्मावत के गाने ‘घूमर’ पर नृत्य करने की तैयारी कर रहे ब्राइट स्कॉलर स्कूल के बच्चों पर कार्यक्रम में शामिल होने पर रोक लगा दी गई। ब्राइट स्कॉलर के 30 से ज्यादा बच्चों की टीम लगभग एक सप्ताह से सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए इस गाने पर नृत्य की प्रैक्टिस कर रही थी। उनको सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयन करने वाली टीम ने चुन लिया था, लेकिन यह जानकारी उच्च अधिकारियों के पास पहुंची तो पद्मावत पर विवाद होने के कारण स्कूल प्रबंधन को गाने पर नृत्य नहीं कराने का फरमान जारी कर दिया। साथ ही अन्य स्कूलों को भी यह निर्देश देने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया गया कि कोई भी अपने कार्यक्रम में फिल्म पद्मावत का गाना या उससे जुड़ी कोई भी सामग्री शामिल नहीं करेगा।

प्रशासन ने दिया था निमंत्रण
Ghoomar Song
- फोटो : File Photo
प्रशासन ने दिया था निमंत्रण
ब्राइट स्कॉलर स्कूल प्रबंधन का कोई भी अधिकारी इस बारे में खुलकर सामने नहीं आना चाहता है, लेकिन इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। स्कूल प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि उनको प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस के सरकारी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए निमंत्रण मिला था।
इसके बाद ही बच्चों को कार्यक्रम की तैयारी कराई गई। उस समय ऐसा कुछ नहीं कहा गया था कि किसी फिल्म का गाना शामिल नहीं करना है। जब एक सप्ताह तक पढ़ाई छोड़कर प्रैक्टिस कर ली गई, उसके बाद कार्यक्रम में शामिल होने पर रोक लगा दी गई।
फिल्म पद्मावत को लेकर विवाद चल रहा है। उसका कोई भी गाना कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया है। यह राष्ट्रीय पर्व है और इसमें इस तरह के गानों के कारण सही संदेश नहीं जाएगा। इस कारण स्कूल को कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया है।
- सुमन नैन, डीईओ