फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no community center in sector 32

सेक्टर-32 में न कम्युनिटी सेंटर, न ई-संपर्क

Mon, 03 Mar 2014 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Mar 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
no community center in sector 32

सेक्टर-32 के लोगों की पिछले चुनाव की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। अब दोबारा भी लोकसभा चुनाव आ रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर स्थानीय लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-32 में कम्युनिटी सेंटर की सुविधा नहीं है। यहां के लोग लंबे समय से कम्युनिटी सेंटर बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं सेक्टर में ई-संपर्क सेंटर भी नहीं बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-संपर्क के लिए कई बार प्रशासन के अधिकारियों से बात की, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीनों से बंद पड़ा ई-संपर्क कियॉस्क
सेक्टर की वेलफेयर सोसायटी की मांग पर प्रशासन ने सेक्टर-31 में ई-संपर्क कियॉस्क तो बना दिया, लेकिन इसे शुरू नहीं किया। पिछले कई महीनों से ये बूथ ऐसे ही बंद पड़ा हुआ है।

हमने कई बार प्रशासन के आईटी डिपार्टमेंट को ई-संपर्क शुरू करने के लिए मांग की। उन्होंने सेक्टर-31 के पास एक बूथ बना दिया, लेकिन तीन महीने से यह बूथ बंद ही पड़ा है।
गुरमेल सिंह, महासचिव, वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर-32

इलाके में गारबेज की भी बहुत दिक्कत है। गारबेज उठाने का काम प्राइवेट कांट्रैक्टर के पास है। उसके कर्मचारी भी मनमर्जी से ही आते हैं। गारबेज की समस्या से लोग बहुत परेशान हैं।
कुलदीप सिंह, सदस्य, वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर-32

हमने प्रशासन से मांग की थी कि यदि कम्युनिटी सेंटर के लिए जगह नहीं है तो कम से कम सीनियर सिटीजन सेंटर ही बना दिया जाए। उसके लिए ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं होगी। न तो पार्षद और न ही प्रशासन ने इस पर कुछ काम किया है।

आरएस कौड़ा, अध्यक्ष, वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर-32

यहां आसपास कोई ई-संपर्क सेंटर नहीं है। हमें अपने छोटे से काम के लिए भी दूर सेक्टर-47 तक जाना पड़ता है।
सोहन सिंह, उपाध्यक्ष, वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर-32
 
सेक्टर-32 में कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए हमने कई जगह चयनित की, लेकिन प्रशासन ने हर बार रिजेक्ट कर दिया गया। अब निर्माण थिएटर के पीछे ग्रीन बेल्ट के नजदीक एक जगह चुनी है, वहां जल्दी ही ई-संपर्क सेंटर शुरू किया जाएगा। बाकी सीनियर सिटीजन सेंटर के लिए सोसायटी के लोग मुझे लिखित मांग करे तो मैं उनकी मांग को प्रशासन के समक्ष जरूर उठाऊंगी।
हीरा नेगी, स्थानीय पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed