{"_id":"61910780334be7564c755769","slug":"no-challan-day-started-on-childrens-day-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बाल दिवस पर नो-चालान डे हुआ शुरू, महीने में दो बार होगा आयोजन, परिवहन मंत्री वाड़िंग ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: बाल दिवस पर नो-चालान डे हुआ शुरू, महीने में दो बार होगा आयोजन, परिवहन मंत्री वाड़िंग ने किया एलान
Sun, 14 Nov 2021 06:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 14 Nov 2021 06:44 PM IST
सार
पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने रविवार को बाल दिवस के दिन नो चालान डे अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत महीने में दो बार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
बाइक चालक को हेलमेट पहनाते परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
- फोटो : @RajaBrar_INC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाल दिवस पर पंजाब में नो-चालान डे अभियान शुरू करने का परिवहन मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग ने रविवार को एलान किया। उन्होंने इस मुहिम की शुरूआत के दौरान कहा कि पंजाब में सड़क हादसों की औसत उच्च दर चिंतनीय है। इसलिए ऐसे आयोजनों का होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि महीने में अब दो दिन इस का आयोजन किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने पंजाब के लोगों से इस मुहिम में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
बाल दिवस के अवसर पर राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान नो-चालान दिवस पर वड़िंग ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने और कीमती जीवन बचाने के मिशन को जीतने के लिए आज एक ठोस दृष्टिकोण की जरूरत है जिसमें हर कोई के सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है। वाड़िंग ने कहा कि पंजाब में प्रतिदिन सड़क हादसों में 10-12 कीमती जानें जा रही हैं, जो कि गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा अगर हमने अपने बच्चों के लिए एक सुरक्षित सड़क वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अभी कार्रवाई नहीं की, जिसके लिए हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह आपके और मेरे द्वारा अपने घरों और हमारे स्कूलों के बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने से शुरू होता है। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत यातायात नियमों के पालन के प्रति सम्मान पैदा करने की है।
विज्ञापन
100 स्थानों पर शुरू हुई मुहिम
नो चालान डे पर पंजाब में 100 स्थानों पर यह मुहिम शुरू की गई। पुलिस विभाग, पंजाब युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) पंजाब, महिला कांग्रेस के अलावा स्थानीय लोगों और गैर सरकारी संगठनों ने राज्य भर में 100 स्थानों पर एक साथ अभियान चलाया गया।