फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nishan singh suicide case

हाथों में जंजीरें बांध पत्नी पहुंची थाने, मुझे ही जेल में डाल दो

Thu, 02 Jul 2015 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 02 Jul 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
nishan singh suicide case

निशान सिंह आत्महत्या मामले में नामजद मुख्यारोपी की गिरफ्तारी न होने से हताश सीमा हाथों में हथकड़ी और जंजीरें बांधकर थाना बस्ती बावा खेल पहुंची।

विज्ञापन


उनके साथ कांग्रेस नेता सुरिंदर चौधरी, पार्षद सुशील रिंकू और काफी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


निशान सिंह की पत्नी सीमा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव से भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर को अभी तक काबू नहीं किया।

इसलिए वह खुद जंजीर व हथकड़ी बांधकर पुलिस प्रशासन से मांग कर रही है कि अगर पुलिस से खुल्लर नहीं पकड़ा जाता तो उसे हवालात में बंद कर दिया जाए।

सीमा ने आरोप लगाया है कि पुलिस सांसद सांपला के दबाव से प्रदीप खुल्लर को गिरफ्तार नहीं कर रही है। सीमा ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपी खुल्लर को जल्द काबू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नामजद दो आरोपियों राकेश कुमार और कस्तूरी लाल ने पुलिस के पास आकर खुद को सरेंडर कर दिया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस को दो दिन का रिमांड हासिल हुआ था।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। प्रदर्शन के दौरान पार्षद सुशील रिंकू ने आरोप लगाया है कि प्रदीप खुल्लर फेसबुक पर जन्मदिन की फोटो अपलोड कर खुशियां मना रहा है।

ऐसे मामले में सांसद सांपला पीड़ित परिवार को हमदर्दी दिखाने की बजाए आरोपी खुल्लर के बचाव में पुलिस पर दबाव बना रहे हैं।

रिंकू ने कहा कि इंसाफ के लिए पीड़ित परिवार पुलिस कमिश्नर, एससी कमीशन पंजाब के चेयरमैन, भाजपा के प्रदेश प्रधान समेत कई लोगों से मिल चुका है, लेकिन फिर भी इंसाफ नहीं मिला।

रिंकू ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिलता तो वे प्रदर्शन करेंगे। एसएचओ सुखजीत सिंह ने कहा कि आरोपी खुल्लर को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है।

 
जालंधर के शास्त्री नगर में दुकान चलाने वाले निशान सिंह ने भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर और उसके दो साथियों से दुखी होकर 11 जून को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

निशान सिंह की पत्नी सीमा ने अपने बयानों में केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला के करीबी भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर पर उसके पति को परेशान करने के आरोप लगाए थे।

सीमा के बयानों पर पुलिस ने भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर, उसके साथी राकेश कुमार और कस्तूरी लाल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed