फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NISA has opposed for filing case against the school principal

प्रद्युम्न मर्डर केस: 'स्कूल में घटना पर प्रिंसिपल के खिलाफ केस गलत'

Fri, 22 Sep 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Sep 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
NISA has opposed for filing case against the school principal
गुरुग्राम - फोटो : SELF
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्रद्युम्न हत्याकांड में स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का नेशनल इंडिपेंडट स्कूल एलाइंस (निसा) ने विरोध किया है। निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के संविधान में कानून सभी के लिए बराबर है।
विज्ञापन


प्रदेश की सभी सरकारों ने नियमों व कानूनों को मात्र प्राइवेट स्कूलों पर थोपने का काम किया है। रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुई घटना का उन्हें भी दुख है और निसा इसकी निंदा करती है। सरकार को प्राइवेट स्कूलों के साथ ही सरकारी स्कूलों में भी कैमरे लगाने, सुविधा का इंतजाम करने, स्टाफ की वैरिफिकेशन कराने के आदेश देने चाहिए। बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्राइवेट स्कूलों पर लागू होने वाले नियम सरकारी स्कूलों में भी लागू किए जाएं।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि मात्र निजी स्कूल हैं, जो महिलाओें को पूरा मान सम्मान देते हैं, लेकिन सरकार की योजनाएं अब महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रही हैं। सरकार के आदेश अनुसार अप्रत्यक्ष तौर पर महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। निजी स्कूलों में अधिकतर प्रिंसिपल व टीचर्स महिलाएं हैं और सरकार के आदेशों के अनुसार निजी स्कूलों में किसी तरह की कोई भी घटना होती है तो उसके लिए प्रिंसिपल, टीचर्स व मैनेजमेंट को दोषी ठहराया जाना सही नहीं है। जब से सरकार ने ऐसे आदेश लागू किए हैं, तब से अधिकतर महिलाएं प्रिंसिपल पद से इस्तीफा दे रही हैं। स्कूल स्टाफ की पुलिस वैरिफिकेशन के नाम पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा वसूली की जाती है। अनेक स्कूलों ने महीनों से पुलिस वैरिफिकेशन के लिए पुलिस को आग्रह किया हुआ है, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई वैरिफिकेशन नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed