फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nirmal Yadav Judge Note Scam Case

जजनोट कांड : SI ने की जब्त 15 लाख की शिनाख्त

Sun, 18 May 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 May 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
Nirmal Yadav Judge Note Scam Case

जजनोट कांड में जब्त 15 लाख रुपये की शिनाख्त तत्कालीन एसआई जोगिंदर सिंह ने शनिवार को सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत में की। जोगिंदर सिंह ने कहा नीले पोलिथिन में 15 लाख रुपये थे, जिनमें 11 पैकेट एक-एक हजार के नोट और आठ बंडल पांच-पांच सौ के थे।

विज्ञापन


एसआई ने कहा  कि 13 अगस्त 2008 को कंट्रोल रूम की सूचना पर सेक्टर 11 निवासी जस्टिस निर्मलजीत कौर के घर पर पहुंचकर मुंशी प्रकाश राम को पकड़कर पुलिस स्टेशन सेक्टर 11 लेकर आए थे।
विज्ञापन


मुंशी प्रकाश राम केपास 15 लाख रुपये थे जिससे उन्होंने जब्त कर मालखाने में जमा करवा दिया और प्रकाश राम को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। प्रकाश राम और वकील संजीव बंसल ने पुलिस स्टेशन में आकर बताया था कि यह 15 लाख रुपये निर्मल सिंह को देने थे। मुंशी गलती से जस्टिस के घर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि यह सभी बयान रिकार्ड में नहीं लिए जा सकते क्योंकि एफआईआर 16 अगस्त को हुई थी।  सारे बयान एफआईआर दर्ज होने से पहले दर्ज करवाए गए थे।

उधर सीबीआई वकील अनुपम गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक जांच में दिए गए बयान माने जाएं । दोनों ने ही शुरूआती दौर में झूठ बोलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।

रविंदर की विदेश जाने की अर्जी मंजूर
वहीं मामले में सह आरोपी दिल्ली के होटलियर रविंदर भसीन ने डेढ़ महीने के लिए विदेश जाने की अर्जी दायर की। इसे अदालत ने मंजूर कर लिया। मामले में जस्टिस निर्मलजीत कौर के गार्ड कांस्टेबल गुरविंदर सिंह के भी बयान दर्ज हुए। उन्होंने कहा कि प्रकाश राम को पकड़कर उसने एसआई जोगिंदर के हवाले कर दिया था। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई पांच जुलाई को तय की है।

यह है मामला
दायर मामला 13 अगस्त 2008 का है। पंजाब एंड हरियाण हाईकोर्ट केवकील संजीव बंसल ने अपने मुंशी प्रकाश राम को 15 लाख रुपये देकर जस्टिस निर्मल यादव के घर पहुंचाने केलिए कहा था।


मुंशी प्रकाश राम गलती से रुपये लेकर जस्टिस निर्मलजीत कौर केघर पहुंच गया था। जस्टिस निर्मलजीत कौर के नौकर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इस तरह यह मामला खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed