फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nirbhaya Center for Rape Victims by Kirron Kher

चंडीगढ़ में रेप पीड़ितों के लिए बनेगा निर्भया सेंटर

Mon, 06 Oct 2014 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Oct 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Center for Rape Victims by Kirron Kher

यूटी में प्रशासन के सहयोग के बिना सांसद शहर के लोगों के कोई काम नहीं करा सकता है। मुझे खुशी है कि प्रशासन ने मेरा अभी तक पूरा साथ दिया है और मैं इस वजह से मैं लोगों के काम करा सकी हूं।

विज्ञापन


इसके लिए मैं प्रशासन का धन्यवाद भी देती हूं और उम्मीद करती हूं कि आगे भी इसी तरह से सहयोग मिलेगा और लोगों की जो भी समस्याएं हैं वह दूर होंगी। यह बात चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने शनिवार को यूटी गेस्ट गेस्ट में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहीं।
विज्ञापन


किरण खेर ने कहा कि वह पूरा प्रयास कर रही हैं कि चंडीगढ़ में देश के 100 स्मार्ट शहरों में शामिल हो। उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह शहर में भी रेप पीड़ितों के लिए निर्भया सेंटर बनेगा, जिसके लिए प्रशासन हमें जमीन देने पर राजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शहर के गांवों को मॉडल विलेज बनाया जाएगा। हर साल एक गांव को चुना जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में चारों तरफ पब्लिक टॉयलेट भी बनवाए जाएंगे।

अपनी इन उपलब्धियों को गिनाया

Nirbhaya Center for Rape Victims by Kirron Kher

खेर ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि शहर के लोगों के जो काम पहले नहीं हुए थे वह अब होंगे। इस मौके पर पंजाब के सहायक मीडिया सलाहकार विनीत जोशी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में सबसे मुख्य समस्या हाउसिंग और पानी की है। इन दोनों को वह दूर करने के लिए प्रयत्नशील हैं।

इंप्लाइज हाउसिंग स्कीम पर उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों की सकारात्मक टिप्पणी लिखवाई है ताकि जिन लोगों का पैसा लगा है उन्हें अपने घर मिल सकें। कुछ काम हो गए हैं और कुछ कराने हैं। यहां सबसे बड़ी समस्या बायलॉज की है और इस वजह से सबसे बड़ी दिक्कत आ रही है। किरण खेर ने कहा कि सांसद के तौर पर उन्होंने शहर के लोगों के लिए काफी कुछ किया है।

पटना साहिब के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाई, मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की सीटें बढ़वाईं, पलसोरा में कालोनी को नहीं टूटने दिया, कलेक्टर रेट कम कराने के लिए प्रशासन को तैयार किया, धनास में पानी की समस्या सुलझाई। अब वह शहर को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में काम करेंगी। साथ ही लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड कराने की लंबित मांग को पूरा करेंगी।

140 दिनों में 64 दिन चंडीगढ़ रहीं

Nirbhaya Center for Rape Victims by Kirron Kher

किरण खेर ने कहा कि इस बात को लेकर अकसर उनके विरोधी आलोचना करते हैं कि वह चंडीगढ़ में नहीं रहती हैं। चंडीगढ़ का सांसद बने हुए उन्हें 140 दिन हुए हैं, जिनमें से 64 दिन वह चंडीगढ़ रहीं।

बाकी के दिनों में वह दिल्ली में संसद सत्र या बैठकों में मौजूद रहीं और चंडीगढ़ के लोगों के काम दिल्ली में करवाए। इस दौरान वह सिर्फ 16 दिन ही मुंबई में गई थीं।

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगी खेर
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर रविवार को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करने के लिए चंडीगढ़ से रवाना होंगी। खेर 13 अक्तूबर तक महाराष्ट्र में प्रचार करेंगी और इसके बाद 15 अक्तूबर को मुंबई में मतदान करेंगी।

खेर ने कहा कि उनका वोट अभी मुंबई में ही है। ध्यान रहे कि खेर ने पहले ही कह दिया था कि वह अक्तूबर में करवा चौथ और दीवाली पर अपने घर मुंबई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed