फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine Trains cancelled And Route changed Of Two Trains

रेल यातायात पर भी बाढ़ का असर, यात्रा से पहले पढ़ लें खबर, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले रूट

Tue, 20 Aug 2019 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर/अंबाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर/अंबाला Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nine Trains cancelled And Route changed Of Two Trains
- फोटो : अमर उजाला

पंजाब में हो रही लगातार बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखा है। इसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ता दिख रहा है। रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने गिदड़पिंडी पुल का दौरा किया। फिरोजपुर-जालंधर रेल सेक्शन के बीच गिदड़पिंडी पुल (पुल नंबर-84) के निचले हिस्से में पानी छूने के कारण रेलवे ने सोमवार को फिरोजपुर से जालंधर जाने और जालंधर से फिरोजपुर आने वाली नौ ट्रेनें रद्द कर दी। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-  24 घंटे में पाकिस्तान पहुंचेगी 'आसमानी आफत', भारत पर लगाया ये आरोप
विज्ञापन


इनमें पैसेंजर ट्रेन नंबर-74932, 74934, 74933, 54644, 54638, 54637, 54643, 74931 व 74935 शामिल हैं। इसके अलावा जन्मभूमि एक्सप्रेस (19107) और जम्मूतवी-बठिंडा एक्सप्रेस (19226) के रूट बदले गए। इन ट्रेनों को फिरोजपुर से लुधियाना रवाना कर जालंधर कैंट पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम राजेश अग्रवाल ने ट्रेन सुविधा सुचारू रखने के लिए गिदड़पिंडी पुल का दौरा कर स्थिति की जानकारी हासिल की, रेलवे ने फिलहाल 36 घंटे ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया है।

अंबालाः ट्रैक से छू गया पानी, 19 ट्रेनें डायवर्ट, कईं रद्द
भारी बरसात के चलते और मारकंडा का जलस्तर खतरे के निशान से पार होने के बाद रविवार रात अंबाला के दुखेड़ी में रेलवे के गार्डर पर पानी पहुंच गया। इसी कारण अंबाला कैंट से पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद और मुरादाबाद को जाने वाली 19 ट्रेनों को रेलवे ने डायवर्ट कर दिया। 

इनमें मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल, बिलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मू एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर मेल, बनारस-जम्मू एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस, बरोनी-जम्मू एक्सप्रेस, हावड़ा-जम्मू एक्सप्रेस, जम्मू-बनारस एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 12312 और 15012, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल, फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस 13308, अमृतसर-धनबाद एक्सप्रेस 15212, अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल 12904 और चंडीगढ़-डिबरूगढ़ एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। 

इसके अलावा अंबाला एक्सप्रेस 14522, 14521, अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस 14681, 14682, न्यू दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस, श्री माता देवी कटरा-ऋषिकेश-हेमकुंट एक्सप्रेस 14610, श्री माता देवी कटरा-ऋषिकेश-हेमकुंट एक्सप्रेस 14609 आज भी रद्द रहेंगी। इसके अलावा जम्मू तवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 19224 को पठानकोट-जालंधर सिटी, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर से डायवर्ट किया गया है।

सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 14617 और कोलकाता-अमृतसर श्री अकालतख्त 12317 को हापुड़, मेरठ सिटी, सहारनपुर से डायवर्ट किया गया है। फिरोजपुर-धनबाद सतलुज एक्सप्रेस 13308 को फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, अहमदाबाद-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस 19415 और बठिंडा-जम्मू तवी एक्सप्रेस 19225 को फिरोजपुर, लुधियाना, जालंधर सिटी से डायवर्ट किया गया है।

बीएसएफ का निगरानी टावर पानी में घिरा
सीमांत बस्ती राम लाल के खेतों और गांव में सतलुज दरिया का पानी भर गया। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए बनाई गई बीएसएफ की निगरानी चौकियां पानी से घिर गई हैं। हरिके पत्तन हैड से हुसैनीवाला हैड में छोड़े गए एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी ने कई गांवों को अपना निशाना बनाया। 

मक्खू क्षेत्र में दरिया से सटे कई गांवों में पानी भर गया। यहां के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के आदेश दिए गए हैं, अधिकतर लोग अपने घरों की छतों पर बैठे हैं, जबकि इनके लिए मक्खू में सात राहत कैंप स्थापित किए हैं। अभी तक कोई भी ग्रामीण राहत कैंपों में नहीं पहुंचा है। रविवार को भी राहत कैंप खाली थे।

इसे भी पढ़ेंः पंजाब के सैकड़ों गांवों में आई बाढ़, प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री अमरिंदर ने की 100 करोड़ की घोषणा

सरहद पर बीएसएफ के लगे निगरानी टावर पानी से घिर गए। इसके अलावा सीमा में निचले स्थानों पर लगी फेंसिंग भी पानी के बीच में है, जिससे पैदल फेंसिंग के साथ गश्त करने में बीएसएफ को परेशानी हो रही है। जिन जगहों पर पानी भर है, वहां पर बीएसएफ मोटर बोट के जरिए पेट्रोलिंग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed