फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Floods in Punjab, Water Released In Satluj River From Bhakra Dam

24 घंटे में पाकिस्तान पहुंचेगी 'आसमानी आफत', भारत पर लगाया ये आरोप

Mon, 19 Aug 2019 06:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Aug 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Floods in Punjab, Water Released In Satluj River From Bhakra Dam
उफान पर सतलुज नदी - फोटो : अमर उजाला

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा भाखड़ा डैम के लबालब होने के बाद छोड़े गए पानी से जहां रूपनगर और जालंधर के गांव बाढ़ की जद में आ गए हैं। वहीं सतलुज के पानी से पाकिस्तान के शहर कसूर में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


बीबीएमबी द्वारा सतलुज दरिया में छोड़े गए डेढ़ से दो लाख क्यूसेक पानी अगले 12 से 24 घंटों के दौरान कसूर के पास सीमावर्ती गांव गंडा सिंह वाला में पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः  51 साल बाद मिला ढाका ग्लेशियर में दफन विमान का मलबा, पर नहीं मिले 96 जवानों के शव
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री ने कसूर में आने वाली संभावित बाढ़ को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सतलुज के किनारे स्थित कसूर और अन्य जिलों के प्रशासन को आवश्यक उपाय करने की सलाह दी है। कसूर शहर के साथ सटे 524 गांवों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इसकी जानकारी पाकिस्तान रेडियो द्वारा दी जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः पंजाबः बारिश ने मचाई ऐसी तबाही, चार की मौत, सतलुज दरिया में समाई सड़कें, सैकड़ों गांवों में बाढ़

बाढ़ पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब उस्मान बुजदार ने लाहौर में एक आपात बैठक बुलाई है। पाकिस्तान पंजाब के अधिकारी इस बात का झूठा प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं कि भारत ने सतलुज दरिया से पानी छोड़ने से पहले उनके साथ कोई भी संपर्क स्थापित नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed