फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine girls of Nagaland hostage at hostel in Amritsar of Punjab

अमृतसर में किराया न मिलने पर हॉस्टल मालिक ने नगालैंड की नौ लड़कियों को बंधक बनाया

Wed, 20 May 2020 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 May 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
Nine girls of Nagaland hostage at hostel in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान हॉस्टल का किराया न मिलने पर हॉस्टल मालिक ने नगालैंड की नौ लड़कियों को बीते कई दिनों तक हॉस्टल में ही बंधक बना कर रखा। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने जाकर ताला खोला। गार्डन कालोनी में स्थित इस हॉस्टल के मालिक ने किराया न मिलने पर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। 

विज्ञापन


थाना थाना मोहकमपुरा के इंचार्ज मंजीत ने बताया कि जानकारी मिली कि नगालैंड की नौ लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। वह हॉस्टल पहुंचे तो उसके मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। उन्होंने मकान मालिक का नंबर लेकर उससे बातचीत की। जब वह नहीं पहुंचा तो घर का दरवाजा खोला गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- कैप्टन बोले- सभी गांवों में 2022 तक पाइप से होगी पानी की आपूर्ति, अभी 50 फीसदी घरों में ही कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने खाना खिलाया

लड़कियों ने बताया कि वे वहे छह महीने से इस हॉस्टल में रह रही हैं। होटल में रिसेप्शन और स्पा केंद्रों में नौकरी करती हैं। लॉकडाउन के कारण उनको सैलरी नहीं मिली, इसलिए हॉस्टल का किराया नहीं दिया। एक दिन हॉस्टल मालिक आया और धमका गया कि होटल मालिक को किराया देने के लिए बोलें। यदि किराया न मिला तो वह हॉस्टल की बिजली-पानी काट देगा और बाहर ताला लगाकर चला गया। लड़कियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आसपास के लोगों ने उनको खाना दिया।  

हॉस्टल और होटल मालिक के विरुद्ध होगी कार्रवाई: मंजीत सिंह
थाना इंचार्ज मंजीत ने बताया कि किराया न मिलने के कारण नगालैंड की 9 लड़कियों को हॉस्टल मालिक ने बंधक बना दिया था। हॉस्टल का किराया होटल मालिक ने नहीं दिया। होटल मालिक का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। लड़कियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हॉस्टल मालिक और होटल मालिक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed