{"_id":"60e862ac8ebc3ebc9538e734","slug":"nine-deaths-and-57-fresh-corona-cases-reports-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: हरियाणा में 57 नए संक्रमित मिले, नौ मरीजों की मौत, एक लाख से अधिक लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: हरियाणा में 57 नए संक्रमित मिले, नौ मरीजों की मौत, एक लाख से अधिक लोगों को लगा टीका
Fri, 09 Jul 2021 08:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:27 PM IST
सार
हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर अपने निचले स्तर पर है। यही वजह है कि प्रदेश में अब सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार से कम रह गई है। उधर, प्रदेश में धीमी पड़ी टीकाकरण की रफ्तार ने फिर से गति पकड़ ली है। शुक्रवार को प्रदेश में एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 57 नए केस मिले हैं, जबकि अलग-अलग जिलों में नौ मरीजों की मौत दर्ज की गई। राहत की बात ये है कि किसी भी जिले में सात से अधिक नए मामले नहीं आए हैं। सोनीपत, यमुनानगर, जींद, नूंह और चरखी दादरी में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। शुक्रवार को संक्रमण दर 0.19 फीसदी रही।
विज्ञापन
रिकवरी दर 98.63 और मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत पहुंच गई है। दूसरी लहर में पहली बार एक हजार से नीचे 993 एक्टिव केस रह गए हैं। गुरुग्राम 2, हिसार, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, भिवानी, कैथल में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है। अब तक हरियाणा में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 9534 पहुंच गई है।
विज्ञापन
एक लाख से अधिक को लगा टीका
विभाग के पास वैक्सीन का स्टाक खत्म होने के कारण प्रदेश में दो दिनों तक कमजोर पड़े टीकाकरण अभियान को शुक्रवार को फिर से गति मिली। इस दिन एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। जबकि दो दिन पहले 37 और 39 हजार लोगों को ही डोज दी जा सकी थी। गुरुवार शाम को हरियाणा को डेढ़ लाख डोज मिली थी, जिसको रात ही अलग-अलग जिलों में वितरित किया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को 62965 ने पहली और 45276 ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। ऐसे में हरियाणा में अब तक कुल 9763405 लोगों को टीका लग चुका है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि जुलाई माह में 25 लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र से नियमित तौर पर दवा मिल रही है।