फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine deaths and 1039 tested positive for covid-19 in Panchkula-Mohali and Chandigarh

कोरोना वायरस : चंडीगढ़ में 399 और पंचकूला में 159 पॉजिटिव मिले, मोहाली में सर्वाधिक सात की जान गई

Thu, 08 Apr 2021 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 01:16 AM IST
सार

  • मृतकों में सात मोहाली और दो चंडीगढ़ के मरीज, पंचकूला में राहत
  • बीते साल 13 सितंबर को चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 449 मरीज मिले थे

विज्ञापन
Nine deaths and 1039 tested positive for covid-19 in Panchkula-Mohali and Chandigarh
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में बुधवार को कोरोना से जहां नौ मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 1039 नए संक्रमित मिले। मृतकों में सात मोहाली जबकि दो चंडीगढ़ के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 399, मोहाली के 481 और पंचकूला के 159 मरीज शामिल हैं। जीएमसीएच-32 के एडिशनल डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन जसबीर सिंह भी संक्रमित पाए गए हैं।  

विज्ञापन


चंडीगढ़ में इससे पहले 13 सितंबर 2020 को सबसे ज्यादा 449 मामले सामने आए थे। तेजी से बढ़ते संक्रमण से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग बेहद चिंतित हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुधवार को सूद धर्मशाला को फिर से खोल दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि होम क्वारंटीन करने से संक्रमण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में मरीजों को अलग जगह क्वारंटीन करना ज्यादा जरूरी हो गया है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 निवासी 62 वर्षीय वृद्धा ने जीएमएसएच-16 में दम तोड़ दिया। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सांस की गंभीर बीमारी व उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। वहीं, सेक्टर-45 निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। इन दो मरीजों की मौत के बाद शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 388 हो गई है। वहीं, एकांतवास में रखे गए 313 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद बुधवार को छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच बढ़ी तो बढ़ गए मरीज
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 3112 लोगों की कोरोना की जांच की। इनमें से 399 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 189 की रिपोर्ट आनी बाकी है। ऐसा माना जा रहा है कि जांच बढ़ने के साथ ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या और भी तेजी से बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में स्क्रीनिंग को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ज्यादा से ज्यादा जांच करने की कोशिश कर रहा है। सबसे ज्यादा 28 पॉजिटिव मरीज सेक्टर-45 से मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर-7 सेक्टर, सेक्टर-20, सेक्टर-49 में 13 -13, मनीमाजरा में 14, सेक्टर-44 में 17, सेक्टर-15, 32 और 33 में 10 मरीज मिले। 


बुजुर्ग और बच्चे रहें सावधान
विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा समय में बुजुर्गों और बच्चों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि इन दोनों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर कम होता है। ऐसे में उन्हें संक्रमण का खतरा ज्यादा है। ऐसी स्थिति में बचाव के लिए जरूरी है कि बुजुर्ग कुछ दिनों तक मॉर्निंग वॉक पर जाना बंद करें। वहीं अभिभावक बच्चों को खेलने के लिए घर से बाहर न भेजें। स्थिति सामान्य होने तक घर में ही योग, प्राणायाम व व्यायाम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed