फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nina Deep's book 'Lockdown Ek Ehsaas' launched

नीना दीप की पुस्तक ‘लॉकडाउन एक अहसास’ का लोकार्पण

Tue, 05 Oct 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nina Deep's book 'Lockdown Ek Ehsaas' launched
चंडीगढ़। पेन एंड राइटर्स संस्था ने सोमवार को सेक्टर-43 स्थित एक होटल में नीना दीप की पुस्तक ‘लॉकडाउन एक अहसास’ का लोकार्पण किया। इस दौरान काव्य संध्या का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीयू के हिंदी विभाग के प्रो. अशोक कुमार सभ्रवाल ने की। एमसीएम डीएवी की प्राध्यापिका डॉ. प्रसून प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं जबकि लेखिका डॉ. राजवंती मान ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान कई साहितयकारों ने अपनी रचनाएं सुनाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। पुस्तक के बारे में शहला जावेद और मेधा ने भी विचार रखे। पुस्तक की लेखिका नीना दीप ने इस पुस्तक में लॉकडाउन के दौरान महसूस किए अपने अनुभवों को लोगों के समक्ष साझा किया है। पुस्तक की खासियत यह है कि हर अंश सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह लाता है। इस मौके पर प्रो. फूल चंद मानव को उनकी रचनाधर्मिता के लिए संस्था द्वारा सम्मानित भी किया गया। काव्य संध्या में प्रसिद्ध रचनाकार विजय कपूर, गजलकार अमरजीत अमर और जतिंदर परवाज, अश्विनी शांडिल्य, अजय राणा, शैली विज, शेफाली सिंगला, सीमा गुप्ता, शहनाज भारती, प्रज्ञा शारदा, शहला जावेद और मेधा ने रचनाएं सुनाईं।
विज्ञापन

बॉक्स
ऑक्सीजन पैदा करने वाले पौधे भेंट किए
कार्यक्रम का सबसे अहम पहलू यह रहा कि संस्था की ओर से दर्शकों और रचनाकारों को ऑक्सीजन पैदा करने वाले पौधे भेंट किए गए। संस्था के इस प्रयास की सभी ने सराहना की। संस्था आगे भी इस तरह से पौधों का वितरण करने को अहमियत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed