फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nike India ordered to return the cost of shoes Rs 16,995

नाइक इंडिया को जूते की कीमत 16995 रुपये लौटाने के आदेश

Thu, 19 May 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Nike India ordered to return the cost of shoes Rs 16,995
चंडीगढ़। ब्रांड पर विश्वास कर बड़ी राशि खर्च कर जूते खरीदे। इसमें खराबी होने पर न इसे बदला गया और न राशि लौटाई। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस केस की कार्यवाही के दौरान पेश होकर पक्ष भी नहीं रखा गया। यह सेवा में कोताही है। यह टिप्पणी जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग 1 चंडीगढ़ ने सुनवाई के दौरान की।
विज्ञापन

उपभोक्ता आयोग ने मेसर्स नाइक इंडिया लिमिटेड को निर्देश दिए कि वह शिकायतकर्ता को जूते की कीमत 16995 रुपये लौटाए। इस राशि पर नौ प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी अदा करे। इसके अलावा पांच हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च भी अदा करना होगा। आदेश की प्रति मिलने के 30 दिनों के अंदर निर्देश का पालन करना होगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आकाश इंदर सिंह निवासी सेक्टर-22 ने एलांते मॉल स्थित मेसर्स नाइक इंडिया लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने कहा कि 27 नवंबर 2019 को 16995 रुपये में जूते खरीदे। जूते में मैन्युफैक्चरिंग खराबी थी। जूते के धागे बाहर आ रहे थे। शिकायतकर्ता ने तत्काल इस संबंध में नाइक इंडिया को सूचना दी। इसे नाइक इंडिया ने स्वीकारा और बदले में नए जूते देने को कहा गया। इसके लिए एक सेटलमेंट स्लिप भी दी। इसके बाद शिकायतकर्ता कई बार शोरूम गया पर न तो जूते बदले गए और न राशि लौटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed