फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIIFT Mohali Fashion Show Anukama 2014 at Tagore Theatre

'महादेव' की गंगा को रैम्प पर देखना है तो आज पहुंचें टैगोर

Wed, 04 Jun 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Jun 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
NIIFT Mohali Fashion Show Anukama 2014 at Tagore Theatre

लाइफ ओके के धारावाहिक महादेव में गंगा की भूमिका निभाने वाली संगीता खनायत अब रैंप पर कैटवाक करती नजर आएंगी। संगीता के संग होंगी देश की टाप माडल्स और शो स्टापर होंगी फेमिना मिस वर्ल्ड 2013 नवनीत कौर ढिल्लो।

विज्ञापन


देश की टाप माडल्स पर फैशन का रंग होगा ‘अनुकामा 14’ के दौरान नार्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाजी के स्टूडेंट्स की तैयार ड्रेस का। अनुकामा का आयोजन चार जून को चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में किया जाएगा।
विज्ञापन


‘अनुकामा’ एक डिजाइन कलेक्शन शो है जिसमें तीन साल की विस्तृत ट्रेनिंग और 6 माह की पूरी तैयारी के बाद फैशन डिजाइन के स्टूडेंट्स के कलेक्शन को पेश किया जाएगा। फैशन डिजाइन डिपार्टमेंट के प्रत्येक स्टूडेंट को एक थीम पर काम करते हुए पांच खूबसूरत डिजाइन प्रस्तुत करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अनुकामा 2014’ में उद्योग एवं वाणिज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, पंजाब मदन मोहन मित्तल मुख्य अतिथि होंगे। इस शो की शो स्टापर नवनीत कौर ढिल्लो मिस वर्ल्ड 2013 की कंटेस्टेंट रहीं। वह पांड्स के पचासवें एडीशन फेमिना मिस वर्ल्ड 2013 की विजेता रहीं। नवनीत कौर ढिल्लो पटियाला की हैं और उन्होंने मल्टीमीडिया अवार्ड भी जीता है।

चंडीगढ़ के होटल शिवालिक व्यू में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंजाब के उद्योग और वाणिज्य के प्रिंसिपल सचिव और एनआईआईएफटी के चेयरमैन वाडी.पी.रेड्डी ने कहा कि स्टूडेंट्स ने आधुनिक स्टाइल और क्रिएटीविटी से खूबसूरत डिजाइन तैयार किए हैं जो आने वाले नए रुझानों के अनुसार फैशन के नए आयाम स्थापित करेंगे। इस साल के शो के लिए कोरियोग्राफर हेमंत मेहता हैं।

उन्होंने कहा कि फैशन शो में 25 से अधिक फीमेल और मेल माडल रैंप पर वॉक करेंगे और स्टूडेंट्स के फैशन डिजाइंस को नया उभार प्रदान करेंगे। इन माडल्स में उशोषी सेन गुप्ता, मिस इंडिया यूनिवर्स, संगीता कायनात, टीवी अभिनेत्री, तान्या सिंह, मिस इंडिया कनाडा, अक्षी खारी शामिल हैं।


मेंटर्स ने दिया सहारा
निफ्ट के स्टूडेंट्स का यह कलेक्शन मेंटर्स की देन है। इनमें पूनम ठाकुर, डॉ. स्मिरिता सिंह, के.कृष्णामूर्ति और गोबिंद राय और नवदीप कौर शामिल हैं।

यह होगी ज्यूरी
फैशन डिजाइनर्स का सेलेक्शन करने के लिए ज्यूरी बनाई गई है। जिसमें डॉ.प्रभजोत कौर, डायरेक्टर, पीटीयू कैंपस, मोहाली, अनु एच.गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर, यूआईएफटी, पंजाब यूनिवर्सिटी, डॉ.तीथांकर भट्टाचार्य, चेयरमैन, फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, संगीता दीवान, प्रोफेसर, होम साइंस कॉलेज, चंडीगढ़ शामिल हैं। यहां मौजूद निफ्ट के डायरेक्टर विश्व बंधू ने कहा कि इस साल पोर्टफोलियो बेहद शानदार बना है। स्टूडेंट्स इंडस्ट्री को अपनी प्रतिभा का कायल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed