फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Night temperature in Mahendragarh is three degrees

Chandigarh News: महेंद्रगढ़ में रात का तापमान तीन डिग्री, 9 को बारिश के आसार

Thu, 04 Jan 2024 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Night temperature in Mahendragarh is three degrees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पिछले कई दिनों से जारी कोहरे व ठंड से हरियाणा के लोगों को बुधवार को थोड़ी राहत मिली। करीब 11 बजे के बाद कई शहरों में धूप निकली। इससे दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किए गए। वहीं, रात की सर्दी बरकरार रही। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा है। उधर, मौसम विभाग ने 9 जनवरी को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हिसार में सीवियर कोल्ड डे दर्ज किया गया, जबकि नारनौल व रोहतक में कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया। कोहरे से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच जनवरी से सिर्फ सुबह के वक्त ही रहेगा। आठ जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में अधिकतम तापमान 15.8 व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, हिसार में 12 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, रोहतक 13.3 व 7.2, भिवानी में 10.7 व 6.9 डिग्री, सोनीपत में 12.7 व 7.8, मेवात 13.9 व 5.8 और झज्जर में 11.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed