फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Night curfew time extended, curfew will imposed from six PM in Chandigarh

कोरोना से जंग: चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू का समय बदला, अब शाम को पांच बजे से सब कुछ लॉक

Wed, 28 Apr 2021 05:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 Apr 2021 05:56 PM IST
सार

चंडीगढ़ की सभी दुकानें, मॉल, मल्टीप्लेक्स व बाजार को पांच बजे से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। होम डिलीवरी की अनुमति रात नौ बजे तक रहेंगी। ये सभी आदेश 29 अप्रैल से लागू होंगे।
 

विज्ञापन
Night curfew time extended, curfew will imposed from six PM in Chandigarh
चंडीगढ़ में अब शाम छह बजे से कर्फ्यू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच प्रशासन ने पंजाब की तर्ज पर शहर में सख्ती और बढ़ा दी हैं। यूटी प्रशासक के मुताबिक अब रोज शाम छह बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। पहले कर्फ्यू का समय रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक था। अब चंडीगढ़ की सभी दुकानें, मॉल, मल्टीप्लेक्स व बाजार को पांच बजे से बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


होम डिलीवरी की अनुमति रात नौ बजे तक रहेंगी। ये सभी आदेश 29 अप्रैल से लागू होंगे। कर्फ्यू के दौरान सिर्फ आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, पुस्तकालय को 15 मई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन



इससे पहले मंगलवार को  यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कोरोना से बिगड़ते हालात पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक की थी। उन्होंने बैठक में संकेत दिए थे कि संक्रमण से बिगड़ते हालात पर चंडीगढ़ में भी पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर कुछ और बंदिशें लगाई जा सकती हैं। रात के कर्फ्यू का समय बढ़ाने के साथ-साथ बाजार को शाम छह बजे बंद कर धारा 144 भी लगाई जा सकती है। मोहाली में शाम 6 बजे से कर्फ्यू है, जबकि पंचकूला में शाम 6 बजे से बाजार बंद करने के निर्देश हैं। इसके बाद बुधवार को प्रशासन की तरफ से कर्फ्यू का समय बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मिले थे 837 पॉजिटिव, 6 की गई थी जान

चंडीगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 837 नए संक्रमित मिले, जबकि छह मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि एकांतवास में रखे गए 426 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। 837 संक्रमितों में 464 पुरुष और 373 महिलाएं शामिल हैं। यह आंकड़ा शहर में 24 घंटे में मिले सबसे ज्यादा मरीजों का है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 4202 लोगों की कोरोना जांच की, जिनमें से 94 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 5980 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 446 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed