{"_id":"608954248ebc3ed63a1695fc","slug":"night-curfew-time-extended-curfew-will-imposed-from-six-pm-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू का समय बदला, अब शाम को पांच बजे से सब कुछ लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू का समय बदला, अब शाम को पांच बजे से सब कुछ लॉक
Wed, 28 Apr 2021 05:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 28 Apr 2021 05:56 PM IST
सार
चंडीगढ़ की सभी दुकानें, मॉल, मल्टीप्लेक्स व बाजार को पांच बजे से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। होम डिलीवरी की अनुमति रात नौ बजे तक रहेंगी। ये सभी आदेश 29 अप्रैल से लागू होंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अब शाम छह बजे से कर्फ्यू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच प्रशासन ने पंजाब की तर्ज पर शहर में सख्ती और बढ़ा दी हैं। यूटी प्रशासक के मुताबिक अब रोज शाम छह बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। पहले कर्फ्यू का समय रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक था। अब चंडीगढ़ की सभी दुकानें, मॉल, मल्टीप्लेक्स व बाजार को पांच बजे से बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
होम डिलीवरी की अनुमति रात नौ बजे तक रहेंगी। ये सभी आदेश 29 अप्रैल से लागू होंगे। कर्फ्यू के दौरान सिर्फ आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, पुस्तकालय को 15 मई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कोरोना से बिगड़ते हालात पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक की थी। उन्होंने बैठक में संकेत दिए थे कि संक्रमण से बिगड़ते हालात पर चंडीगढ़ में भी पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर कुछ और बंदिशें लगाई जा सकती हैं। रात के कर्फ्यू का समय बढ़ाने के साथ-साथ बाजार को शाम छह बजे बंद कर धारा 144 भी लगाई जा सकती है। मोहाली में शाम 6 बजे से कर्फ्यू है, जबकि पंचकूला में शाम 6 बजे से बाजार बंद करने के निर्देश हैं। इसके बाद बुधवार को प्रशासन की तरफ से कर्फ्यू का समय बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
मंगलवार को मिले थे 837 पॉजिटिव, 6 की गई थी जान
चंडीगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 837 नए संक्रमित मिले, जबकि छह मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि एकांतवास में रखे गए 426 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। 837 संक्रमितों में 464 पुरुष और 373 महिलाएं शामिल हैं। यह आंकड़ा शहर में 24 घंटे में मिले सबसे ज्यादा मरीजों का है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 4202 लोगों की कोरोना जांच की, जिनमें से 94 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 5980 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 446 मरीजों की मौत हो चुकी है।