फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA take remand of both accused of Chandigarh sector 10 hand grenade attack

Chandigarh Grenade Attack: आरोपी रोहन और विशाल के मोबाइल से हुए चौंकाने वाले खुलासे, NIA रिमांड पर लेगी

Wed, 19 Feb 2025 03:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 19 Feb 2025 03:20 PM IST
सार

शहर के सेक्टर-10 स्थित कोठी में हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपी रोहन और विशाल महीस के मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मामले की जांच कर रही नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) अब दोनों आरोपियों को दोबारा रिमांड पर लेगी। 

विज्ञापन
NIA take remand of both accused of Chandigarh sector 10 hand grenade attack
आरोपियों की तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित कोठी में 11 सितंबर 2024 को हैंड ग्रेनेड बम ब्लास्ट हुआ था। सेक्टर-10 स्थित कोठी नंबर-575 में बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी रोहन और विशाल मसीह का जांच करने वाली एनआईए की टीम फिर से रिमांड लेगी। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने के लिए एनआईए की जांच टीम ने स्पेशल कोर्ट में आवेदन दायर किया है, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपियों की फोटो वीडियो मैच कर गई है। इससे पहले जनवरी महीने में भी एनआईए ने दोनों आरोपियों को प्रोक्डशन वारंट पर गिरफ्तार कर इनका तीन दिन का रिमांड लिया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती 11 सितंबर की शाम को करीब 6 बजे ऑटो में सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 575 नंबर कोठी में हैंड ग्रेनेड बम फेंककर ब्लास्ट किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि इसी कोठी में कुछ साल पहले तक पंजाब पुलिस से रिटायर एसपी जसकीरत सिंह चहल व उनका परिवार रहता था। चहल को मारने के लिए हैंड ग्रेनेड से बम धमाका किया गया था, जबकि घटना के समय वह इस कोठी में रहते भी नहीं थे। इनमें एक आरोपी को अमृतसर में पंजाब पुलिस की टीम ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी को अगले ही दिन मोबाइल लोकेशन के जरिये दिल्ली से पकड़ा गया था।
विज्ञापन


जांच टीम ने कोर्ट में तर्क दिया कि आरोपियों से जब्त उनके मोबाइल फोन को डेटा निकालने के लिए सीएफएसएल चंडीगढ़ भेजा गया था। डेटा निष्कर्षण रिपोर्ट 15 जनवरी को प्राप्त हुई है और इसका विश्लेषण किया गया है। जांच के दौरान मामले में आरोपियों की भूमिका और संलिप्तता के संबंध में कई अन्य महत्वपूर्ण नए तथ्य प्रकाश में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, आरोपियों के निकाले गए डेटा के विश्लेषण से, मोबाइल फोन या व्हाट्सएप संपर्क सूची में विभिन्न आपत्तिजनक चैट, वीडियो, फोटो और विदेशी नंबर सहित उन्हें आपत्तिजनक सामग्री सहित सेव किए गए मिले थे। आरोपियों से इस बारे में पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा, आरोपियों की इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सेक्टर-17 से ली गई सीसीटीवी फुटेज से भी मैच करवाई गई थी। दोनों आरोपियों ने यूएसए बेस्ट हैप्पी पसिया के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed