फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA registering new FIR in case of finding bomb behind Burail Jail in Chandigarh 

Chandigarh Burail Jail: अब NIA करेगी बुड़ैल जेल के बाहर बम मिलने के मामले की जांच, जर्मनी से जुड़े हैं तार

Tue, 07 Jun 2022 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 11:33 AM IST
सार

23 अप्रैल को चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल के पीछे दीवार के पास बम मिला था। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन को आर्मी और एनएसजी की मदद लेनी पड़ी थी। 24 अप्रैल को एनएसजी की टीम ने धमाका करवाकर बम को डिफ्यूज किया था।

विज्ञापन
NIA registering new FIR in case of finding bomb behind Burail Jail in Chandigarh 
Burail Jail

विस्तार

बुड़ैल जेल के बाहर बम मिलने के मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। चंडीगढ़ पुलिस से केस ट्रांसफर होने के बाद एनआईए ने इस मामले में नई एफआईआर दर्ज की है। बीते 23 अप्रैल को बुड़ैल जेल के पीछे की दीवार के पास एक टिफिन बम मिला था, जिसमें एक किलो आरडीएक्स था। जेल के पास एक मोबाइल और एक डेटोनेटर भी बरामद हुआ था। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इस इस मामले के तार जर्मनी में बैठे आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी से जुड़े हैं। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से डंप डाटा उठाया था, जिसमें एक संदिग्ध नंबर मिला था जो घटना वाले दिन से ही बंद था। पुलिस ने जांच की तो इस नंबर से आखिरी कॉल जर्मनी में बैठे आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी को की गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने नंबर की लोकेशन चेक की तो आखिरी लोकेशन बम मिलने के पास की थी। बता दें कि आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी का कनेक्शन लुधियाना बम ब्लास्ट मामले में भी मिला था। बुड़ैल जेल में ही एनआईए का कार्यालय भी है इसलिए एनआईए भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसजी ने धमाका करवाकर बम को किया था नष्ट
23 अप्रैल को बुड़ैल जेल के पीछे दीवार के पास मिले टिफिन बम को नष्ट कराने के लिए चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन को सेना और एनएसजी की मदद लेनी पड़ी थी। 24 अप्रैल को एनएसजी की टीम ने धमाका करवाकर बम को नष्ट किया था। 


पुलिस को अब तक ये चीजें मिलीं
तीन डेटोनेटर, टिफिन बम, एक किलो आरडीएक्स, कीलें और जले हुए कोडेक्स तार, एक उर्दू का अखबार, नाखूनों वाला एक छोटा पॉलीपैक, कुछ प्रिंटआउट जिस पर खालिस्तान एक्शन फोर्स लिखा है, एक रेडमी 9-ए मोबाइल फोन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed