फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA raids at many places in Amritsar of Punjab

अमृतसर में भी NIA का छापा: गैंगस्टर शुभम और सोनू कंगला के घर पर दबिश, खंगाला जा रहा ये कनेक्शन

Mon, 12 Sep 2022 09:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 09:07 PM IST
सार

एनआईए अधिकारियों ने गैंगस्टर शुभम और सोनू कंगला पर दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी भी स्थानीय पुलिस से हासिल की। एनआईए की टीम गैंगस्टर शुभम और सोनू कंगला के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथ संबंध खंगाल रही हैं। 

विज्ञापन
NIA raids at many places in Amritsar of Punjab
गैंगस्टर शुभम का घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमों ने सोमवार तड़के पांच बजे 88 फुट रोड इलाका और गिलवाली गेट इलाके में दबिश दी। एनआईए अधिकारी पुलिस बल के साथ 88 फुट रोड स्थित गैंगस्टर शुभम के घर और पूर्व गैंगस्टर व अब समाज सेवक बन चुके भूपिंदर सिंह सोनू कंगला के घर में कई घंटों तक जांच की। एनआईए ने सुरक्षा के लिए ही पुलिस की मदद ली और पुलिस अधिकारियों को अपनी जांच में शामिल नहीं किया।

विज्ञापन


एनआईए ने सोमवार को देशभर में कई ठिकानों पर दबिश दी। इसका मकसद गैंगस्टर को पनाह देने वाले और उनको मदद देने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करना है। एनआईए टीमों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर 88 फुट रोड स्थित गैंगस्टर शुभम और गिलवाली गेट इलाके में पूर्व गैंगस्टर भूपिंदर सिंह उर्फ सोनू कंगला के घर दबिश दी। 
विज्ञापन


शुभम के घर पर मौजूद नहीं होने के चलते इलाके के एक राजनेता के साथ मिलकर कुछ जानकारी ली। वहीं सोनू कंगला के घर में सुबह पांच बजे शुरू हुई जांच देर शाम तक चली। सोनू कंगला के कई केस दर्ज हैं। कई मामलों में वह रिहा हो चुका है। वह आजकल समाजसेवा में अपनी पहचान बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी माता दलबीर कौर इलाके की पार्षद हैं। एनआईए अधिकारियों ने कंगला के घर की कई घंटों तक जांच की और कुछ दस्तावेजों को भी अपने कब्जे में लिया। एनआईए अधिकारियों ने गैंगस्टर शुभम और सोनू कंगला पर दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी भी स्थानीय पुलिस से हासिल की। एनआईए की टीम गैंगस्टर शुभम और सोनू कंगला के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथ संबंध खंगाल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed