फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA raids at 14 locations in Punjab and Haryana having links to Sikhs for Justice

NIA Raid: अमेरिका में वाणिज्य दूतावास पर हमले पर NIA का एक्शन, पंजाब के छह जिलों में दबिश, कई दस्तावेज हाथ लगे

Wed, 22 Nov 2023 08:27 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोगा/खन्ना
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोगा/खन्ना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 08:27 PM IST
सार

एनआईए की टीमों ने पंजाब पुलिस के साथ बुधवार सुबह पांच बजे दबिश दी। इस दौरान मोगा, जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर, मोहाली और पटियाला जिले में छापा मारा।

विज्ञापन
NIA raids at 14 locations in Punjab and Haryana having links to Sikhs for Justice
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमलों के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तेज कर दी। एजेंसी ने बुधवार को पंजाब के छह जिलों में दबिश दी। टीम ने खन्ना में लोक इंसाफ पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह सीआर कंग के घर व नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचकर उनसे पूछताछ की। उन पर अमेरिका में बैठे बाबा बघेल से संपर्क रखने को लेकर पूछताछ हुई। इस पूरी प्रक्रिया में एनआईए ने कुछ दस्तावेज व रिकॉर्ड को कब्जे में लिया है। वहीं, कुछ लोगों को समन देकर चंडीगढ़ स्थित एनआईए मुख्यालय बुलाया है।

विज्ञापन


एनआईए की टीमों ने पंजाब पुलिस के साथ बुधवार सुबह पांच बजे दबिश दी। इस दौरान मोगा, जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर, मोहाली और पटियाला में छापा मारा। इस दौरान उन लोगों से पूछताछ की गई, जिनके हमले में शामिल होने वाले लोगों से संपर्क होने का संदेह था। इसके अलावा कुछ लोग वह भी थे जो सोशल मीडिया पर सक्रिय थे। 
विज्ञापन


खन्ना में एनआईए ने लोक इंसाफ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सरबजीत सिंह सीआर कंग के घर और नशा मुक्ति केंद्र में जांच की। टीम सुबह करीब छह बजे बाहोमाजरा गांव स्थित सीआर कंग के घर पहुंची। वहां करीब तीन घंटे तक जांच चली। इस दौरान कंग के विदेशी लिंक खंगाले गए। पूछताछ के बाद कंग को लेकर एनआईए टीम जीटी रोड भट्टियां स्थित उनके नशा मुक्ति केंद्र पर पहुंची। यहां भी करीब आधा घंटा जांच चली। इस दौरान केंद्र के संचालक से पूछताछ भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब 10 महीने पहले कंग ने अमेरिका में बैठे बाबा बघेल नामक व्यक्ति से फोन पर बात की थी। उनकी वीडियो कॉल से हुई बातचीत सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। बाबा बघेल पहले ही एनआईए समेत देश की अन्य एजेंसियों की रडार पर है। सूत्रों के अनुसार फिलहाल की जांच में कंग का कोई विदेशी लिंक सामने नहीं आया है। 

कंग का कहना है कि करीब 10 महीने पहले उन्होंने डेहलों में स्क्रैप चोरी के गिरोह का पर्दाफाश किया था। उक्त मामले में समाज सेवक एवं पंजाब पुलिस कर्मी गोल्डी पीपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे। उन्हें अमेरिका से बाबा बघेल नामक व्यक्ति की कॉल आई थी। जिसे वह बिल्कुल भी नहीं जानते। बाबा बघेल ने बोला कि उन्हें गोल्डी पीपी का बायोडाटा दिया जाए। वह खुद गोल्डी के बारे में खुलासे करना चाहता है। सिर्फ इतनी ही बात हुई थी।

बता दें कि जब मार्च महीने में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास कर ही थी। इसी दौरान सैन फ्रांसिस्को में भारत के वाणिज्य दूतावास पर 19 मार्च को खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने हमला किया था। उन्होंने दूतावास को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। दूतावास में आग लगाई थी। इसके अलावा दो जुलाई आधी रात को कुछ लोगों ने वाणिज्य दूतावास की इमारत को आग लगाने का प्रयास किया। एनआईए इस केस की जांच से विदेश में बैठे लोगों को साफ संदेश देना चाहती है। टीम ने अगस्त 2023 में सैन फ्रांसिस्को का दौरा भी किया था।

मोगा के गांव झंडेवाला में एक घर पर दबिश

मोगा के गांव झंडेवाला में बुधवार की सुबह एनआईए की टीम ने गुरलाब सिंह नाम के एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी। इस दौरान गुरलाब सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर से करीब ढाई घंटे पूछताछ की गई। गुरलाब सिंह बठिंडा का रहने वाला है और करीब 15 साल से मोगा में रहा है। वह ट्रक ड्राइवर है। गुरलाब सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर ने जानकारी दी कि वह अपने पति गुरलाब सिंह के नाम से एक फेसबुक पेज चलाती है और उसमें हक की बात करते हैं। बुधवार को एनआईए की टीम ने इसी पेज के संबंध में पूछताछ की और मोबाइल और फेसबुक पेज की जांच की। हरप्रीत कौर ने कहा की 24 नवंबर को चंडीगढ़ एनआईए के दफ्तर में भी हमें बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed