फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA declares Rs 10 lakh reward on Khalistan terrorist Hardeep Singh Nijjar

Priest Murder: हरदीप निज्जर पर NIA ने घोषित किया 10 लाख रुपये का इनाम, कनाडा में बैठा है आतंकी

Sat, 23 Jul 2022 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Jul 2022 12:28 AM IST
सार

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को भारत दौरे के दौरान पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो लिस्ट सौंपी थी, उनमें हरदीप निज्जर का भी नाम था। इसके अलावा हरदीप को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी करार दिया था।

विज्ञापन
NIA declares Rs 10 lakh reward on Khalistan terrorist Hardeep Singh Nijjar
आतंकी हरदीप सिंह निज्जर। - फोटो : फाइल

विस्तार

फिल्लौर में पुजारी हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कनाडा के सरे में रहने वाले आतंकी हरदीप सिंह निज्जर पर 10 लाख के इनाम की घोषणा की है। हाल ही में एनआईए ने हिंदू पुजारी की हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। फिल्लौर के भरसिंहपुरा गांव में पुजारी कमलदीप शर्मा की हत्या का आरोप कमलजीत शर्मा उर्फ कमल, राम सिंह उर्फ सोना पर है, जिसने कनाडा के अर्शदीप सिंह और हरदीप सिंह निज्जर के निर्देश पर इस कथित वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, अर्शदीप सिंह और निज्जर कनाडा के खालिस्तान टाइगर फोर्स के सदस्य हैं। एनआईए ने बताया कि जांच के बाद पता चला है कि हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश आरोपी अर्शदीप सिंह और हरदीप सिंह निज्जर ने रची थी। दोनों शख्स कनाडा के रहने वाले हैं, इनका उद्देश्य पंजाब में शांति भंग करना और सांप्रदायिक सद्भाव में फूट डालना था। हरदीप सिंह मूलरूप से उसी गांव का रहने वाला है, जहां पुजारी को गोलियां मारी गई थीं। यह सारा प्लान हरदीप ने अपने खालिस्तानी समर्थक साथी अर्शदीप के साथ मिलकर बनाया था।
विज्ञापन


हरदीप सिंह निज्जर
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को भारत दौरे के दौरान पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो लिस्ट सौंपी थी, उनमें हरदीप निज्जर का भी नाम था। इसके अलावा हरदीप को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी करार दिया था। इसके बाद एनआईए ने उसकी गांव भारसिंहपुरा में प्रॉपर्टी भी अटैच की थी। हरदीप निज्जर पर पंजाब में टारगेट किलिंग के मामले भी दर्ज हैं। हाल ही में पीएम मोदी के कट्टर समर्थक वैंकुवर के रहने वाले रिपुदमन सिंह की हत्या हुई थी, जिसमें भी शक की सूई हरदीप सिंह निज्जर की तरफ घूम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed