फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA arrested six people working as associates of gangsters Lawrance Bishnoi, Jaggu Bhagwanpuria and Goldy Brar

Punjab: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया के छह साथी काबू, NIA ने छापे के बाद पकड़ा

Thu, 23 Feb 2023 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 10:25 AM IST
सार

एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बराड़ के सहयोगियों के रूप में काम करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में लकी खोखर, लखवीर सिंह, हरप्रीत, दलीप बिश्नोई, सुरिंदर और हरिओम शामिल हैं।

विज्ञापन
NIA arrested six people working as associates of gangsters Lawrance Bishnoi, Jaggu Bhagwanpuria and Goldy Brar
एनआईए - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश में बैठे आतंकियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों व उनके सहयोगियों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शिकंजा कस दिया है। एजेंसी ने कुछ दिन पहले मारे छापों के बाद गुरवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सारे आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और आतंकी अर्श डल्ला और गोल्डी बराड़ के सहयोगी हैं। पकड़े गए आरोपियों में लक्की खोखर उर्फ डेनिस निवासी बठिंडा प्रमुख है। यह कनाडा में छिपे आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का करीबी है। अन्य आरोपी लखवीर सिंह, हरप्रीत, दिलीप बिश्नोई, सुरिंदर उर्फ चिकू चौधरी और हरि ओम हैं।

विज्ञापन


एनआईए ने गत वर्ष 20 अगस्त को स्वतः संज्ञान लेकर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा, लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा और अर्श डल्ला शामिल थे। इसके बाद विभिन्न राज्यों में एनआईए ने छापे मारे थे। साथ ही कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


एनआईए की जांच में सामने आया है कि काबू किया गया खोखर अर्श डल्ला के लिए काम करता है। वह सरहद पार से हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है, उसके संबंध कई प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से हैं। साथ ही आतंक से संबंधित गतिविधियों के लिए धन प्राप्त करने के अलावा गैंग से युवाओं को जोड़ता था। एनआईए ने अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार सुरिंदर चौधरी और दलीप बिश्नोई गैंगस्टर्स लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बराड़ के गैंगस्टर्स के सहयोगी हैं। वे हरियाणा में शराब और खनन ठेकेदारों से अवैध शराब अनुबंधों, तस्करी और जबरन वसूली करते रहे हैं। दिलीप बिश्नोई पर 13 मामले थे।

विदेश में बैठे आतंकी कर रहे हैं खेल
एनआईए की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान, कनाडा, मलयेशिया, फिलीपींस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में छिपकर बैठे आतंकी भारत में गिरोह चला रहे हैं। इस दौरान वे टारगेट कीलिंग को अंजाम देने से लेकर नशा और हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। साथ ही हवाला रूट प्रयोग करते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed