फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nia Announced 10 Lakh Prize Money on Terrorist Harwinder Singh and Lakhbir Singh Sandhu

एक्शन में एनआईए: आतंकी रिंदा और लंडा पर 10-10 लाख का इनाम, एक कनाडा तो दूसरा पाकिस्तान में छिपा

Thu, 21 Sep 2023 10:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Sep 2023 10:26 AM IST
सार

हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है लेकिन 11 साल की उम्र में वह परिवार के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब चला गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रिंदा ने 18 साल की उम्र में पारिवारिक विवाद में तरनतारन में अपने एक रिश्तेदार की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Nia Announced 10 Lakh Prize Money on Terrorist Harwinder Singh and Lakhbir Singh Sandhu
आतंकी लखबीर सिंह और हरविंदर सिंह रिंदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को सूचीबद्ध आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा और लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इनके बारे में सूचना देने वालों को यह राशि दी जाएगी। आतंकवादियों के तीन सहयोगियों, परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह और यादविंदर सिंह के बारे में जानकारी देने वाले को पांच-पांच लाख रुपये का नकद इनाम देने का एलान एजेंसी ने किया है। ये सभी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं।

विज्ञापन

कौन है लखबीर सिंह लंडा

आतंकी लखबीर सिंह लंडा पंजाब में आरपीजी हमले का मास्टरमाइंड है। इससे पहले एनआईए 15 लाख रुपये का इनाम लंडा के खिलाफ घोषित कर चुकी है। पंजाब के तरनतारन जिले के हरिके गांव का रहने वाला लखबीर फिलहाल कनाडा के एडमॉन्टन, अलबर्टा में छिपा है। एनआईए ने उसके खिलाफ पिछले साल 20 अगस्त को आईपीसी की धारा 120बी, 121, 121ए और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया था। लखबीर सिंह लंडा 2017 में हत्या, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस में नामजद होने के बाद कनाडा भाग गया था। 2021 में अमृतसर के पट्टी में दो अकाली कार्यकर्ताओं की हत्या में उसका नाम आया था। पंजाब के मोहाली और तरनतारन में आरपीजी अटैक का लखबीर मास्टरमाइंड है। 
विज्ञापन

संपत्ति कुर्क कर चुकी है NIA

लखबीर सिंह संधू की प्रॉपर्टी कुर्क की जा चुकी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की स्पेशल अदालत ने आरसी-37 में आरोपी की तरनतारन के गांव किरियन स्थित संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। अब वहां बोर्ड लगा दिया गया है। अब इस संपत्ति की खरीद-फरोख्त नहीं हो पाएगी। 27 जुलाई को उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कौन है आतंकी रिंदा 

हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है लेकिन 11 साल की उम्र में वह परिवार के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब चला गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रिंदा ने 18 साल की उम्र में पारिवारिक विवाद में तरनतारन में अपने एक रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। इसके बाद हरविंदर सिंह ने नांदेड़ में जबरन वसूली शुरू कर दी और दो लोगों की हत्या कर दी। यहां उस पर 2016 में दो मामले दर्ज थे और दोनों में उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। रिंदा का संपर्क पंजाब के नामी गैंगस्टरों से है। इनमें से एक जयपाल भुल्लर था। उसे पश्चिम बंगाल में पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

2017 में पंजाब पुलिस के हाथ इनपुट लगा था कि रिंदा बेंगलुरु में है। वह अपनी पत्नी के साथ एक होटल में ठहरा है। पंजाब पुलिस ने बेंगलुरु के होटल में छापा मारा लेकिन रिंदा होटल की खिड़की से भाग गया था। हालांकि पुलिस ने रिंदा की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। पिछले साल अगस्त महीने में एनआईए ने रिंदा पर 10 लाख का इनाम घोषित किया था। रिंदा मौजूदा समय में पाकिस्तान में छिपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed