{"_id":"5c65b05abdec227389635b09","slug":"nhm-employees-strike-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताली एनएचएम कर्मियों को विभाग की चेतावनी, आज नौ बजे तक वापस लौटो, वरना टर्मिनेट समझो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली एनएचएम कर्मियों को विभाग की चेतावनी, आज नौ बजे तक वापस लौटो, वरना टर्मिनेट समझो
Fri, 15 Feb 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में चल रही एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के दौरान विभाग ने कर्मचारियों को नोटिस जारी कर ये चेतावनी दे दी है कि शुक्रवार सुबह नौ बजे तक सभी एनएचएम कर्मी अपने-अपने कार्यालयों में ड्यूटी पर लौट आए, अन्यथा अपने आप को टर्मिनेट समझें। उनके कांट्रैक्ट को रद्द मान लिया जाएगा। प्रदेश में हड़ताल कर रहे करीब 3500 एनएचएम कर्मियों को ये टर्मिनेशन आर्डर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
उधर, विभाग के इस रवैये से एनएचएम कर्मचारी खासे नाराज हैं। हरियाणा एनएचएम संघ के अध्यक्ष का कहना है कि वे तो सरकार से अपनी जॉब सिक्योरिटी मांग रहे हैं, ताकि उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित रह सकें। लेकिन उल्टा उन्हें टर्मिनेट कर उनका रोजगार छीनने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे कर्मचारी बहुत ज्यादा आहत हैं।
विज्ञापन
इसी के विरोध स्वरूप में एनएचएम कर्मचारी अब शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखते हुए रोड शो निकालेंगे। उसके बाद शनिवार को कर्मचारी अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान विरोध स्वरूप लोगों से भीख भी मांगी। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग की धमकियों के आगे कर्मचारी झुकने वाले नहीं है। वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन