{"_id":"66bb6229b1801185160ba6ba","slug":"nhm-employees-protested-by-begging-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-491845-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एनएचएम कर्मचारियों ने भीख मांगकर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एनएचएम कर्मचारियों ने भीख मांगकर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
कल रक्तदान शिविर लगाने की तैयारी
चंडीगढ़। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे प्रदेश भर के एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) के कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालयों में सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 19वें दिन भी जारी रही।
बीते सोमवार को प्रदेश भर में सामूहिक रूप से मुंडन करवाकर विरोध दर्ज करवाने वाले एनएचएम कर्मचारियों को आज भी सरकार की तरफ से बैठक के लिए बुलावा नहीं आया। एनएचएम कर्मचारियों की ओर से सांझा मोर्चा के बैनर तले हड़ताल की जा रही है। ऐसे में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। साझा मोर्चा की प्रतिनिधि मंजू और प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरव सहगल ने कहा कि सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं करने पर अब वह कठोर फैसला करने को मजबूर हो गए हैं। अब प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लेकर प्रदेशव्यापी अभियान को तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश भर में कर्मचारियों ने भीख मांगकर अपने आंदोलन को नया मोड़ दिया है। अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त को रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां की जा रही है। सरकार को आंदोलन का यह शांतिपूर्ण तरीका पसंद नहीं है। ऐसे में 16 अगस्त के बाद एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन उग्र रूप धारण करके चलेगा।