फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ngo theatre age director zulfikar khan sexual harassment case

अब सामने आएगा जुल्फिकार के 'कुकर्मों' का सच

Thu, 03 Sep 2015 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Sep 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
ngo theatre age director zulfikar khan sexual harassment case

थियेटर एज के डायरेक्टर जुल्फिकार के 'कुकर्मों' का सच अब सामने आएगा। मामला एनजीओ के बच्चों के यौन शोषण का है। मामले में अब सीएफएसएल जांच करेगी और लेटर्स का सच खोलेगी। जुल्फिकार ने बच्चों को लेटर वाट्स एप के माध्यम से भेजा है। पुलिस का कहना है कि सीएफएसएल में जांच साफ होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


आरोपी जुल्फिकार बच्चों से कुकर्म के आरोप में बुड़ैल जेल में बंद है। वह गरीब बच्चों की मदद के लिए एनजीओ थिएटर एज भी चलाता है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 377 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत पीड़ित परिजनों ने चाइल्ड प्रोटक्शन विभाग की दी है।
विज्ञापन


फिलहाल, इस मामले की जांच पुलिस करेगी। चाइल्ड प्रोटेक्शन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उनके पास एक बच्चे की शिकायत आई। शिकायतकर्ता के अनुसार लेटर में जुल्फिकार खान ने लिखा है कि उसको जेल में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसने आगे लिखा है कि वह दिन याद करो जब तुम पढ़ने आते थे तो हम गेट पर तुमको लेने आते थे। हालांकि, यह स्पष्ट नही हो पाया है कि लेटर जुल्फिकार ने भेजा है या किसी अन्य की करतूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह लिखा है लेटर में

ngo theatre age director zulfikar khan sexual harassment case

जुल्फिकार खान के नाम से आए लेटर में बच्चों से कहा गया है कि ‘मैंने तुमको खुश रहना सिखाया है। इसके साथ जिंदगी की सारी खुशियां देनी की कोशिश की है। उन दिनों को याद करो, जब पहली बार मैं तुम्हें अपनी बाइक पर स्कूल छोड़ने गया था। उस वक्त स्कूल ड्रेस में तुम बहुत ही सभ्य लग रहे थे। मैं स्कूल के बाहर छुट्टी के वक्त तुम्हारा इंतजार करता था। इसके साथ हर रोज तुम दिन की गतिविधियां के बारे में बताते थे। यह सुनकर मैं इमोशनल हो जाता था। वो दिन कभी लौटकर नहीं आ सकते। तुम मेरा जेल केबाहर इंतजार करना। मै बाहर आऊंगा और तुमको गले लगाऊंगा। जेल नरक है और सिर्फ तुम मुझे इससे बाहर निकाल सकते हो।’

ऐसे आया लेटर
सूत्रों के अनुसार लेटर जेल से जुल्फिकार ने किसी रिलेटिव के माध्यम से भेजा होगा। इसकेबाद वह वाट्स एप के माध्यम से उसको आगे फारवर्ड कर रहा है। फिलहाल, अभी तक सिर्फ एक बच्चे के लेटर आया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा सीएफएसएल जांच ही इसका राज खोल पाएगी।

इमोशनली ब्लैकमेल कर रहा जुल्फिकार
पीड़ित ने चाइल्ड प्रोटेक्शन को दी शिकायत में कहा कि जुल्फिकार उसको इमोशनली ब्लैकमेल करना चाहता है। पीड़ित बच्चे ने विभाग से खुद को लेकर डर भी जताया है। जबकि, पीड़ित बच्चा काफी डरा हुआ है। उसने मीडिया व पुलिस के पास जाने से इनकार कर दिया।

केस पुलिस को ट्रांसफर कर दिया

ngo theatre age director zulfikar khan sexual harassment case

चाइल्ड प्रोटेक्शन की चेयरपर्सन प्रोफेसर देवी सरोही के अनुसार एक बच्चे की शिकायत आई है। उसने बताया कि जुल्फिकार ने वाट्यअप के माध्यम से लेटर भेजा है। हालांकि, लेटर को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे है। फिलहाल, इस मामले की जांच पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है।

अभी हमारे पास शिकायत नही है। अगर ऐसा है तो मामला काफी गंभीर है। इसकी शिकायत आने पर लेटर का सीएफएसएल जांच करवाई जाएगी। मामले सही पाया गया तो आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
- सतीश कुमार, डीएसपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed