{"_id":"5935ae844f1c1b34539c7e9a","slug":"next-three-days-temperature-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को भी खूब सता रही है गर्मी, देखिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को भी खूब सता रही है गर्मी, देखिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा तापमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी ने रविवार रात को भी सताया। रात का तापमान दो डिग्री ज्यादा यानी 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक था, जबकि शनिवार रात का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई है। दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। रविवार का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को भी लू चलेगी। शाम को मौसम में परिवर्तन आ सकता है। बादल छा सकते हैं। तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। बुधवार और वीरवार को भी मौसम अच्छा रहेगा। हल्की बारिश की गुंजाइश भी बन रही है। दरअसल पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। सात और आठ जून को चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
कहां कितना रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
चंडीगढ़ 43.3 30.2
अंबाला 43.8 32.1
शिमला 29.4 21.5
अमृतसर 46.0 29.8
लुधियाना 44.5 31.2
मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। उसके बाद तापमान में कमी आएगी। मानसून के बारे में 12 जून के आसपास पता चलेगा।
सुरेंद्र पाल, निर्देशक चंडीगढ़ मौसम केंद्र