फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   News update of Waris Punjab De Chief Amritpal Singh

Amritpal: वैसाखी पर अमृतपाल के सरेंडर की अटकलें, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जगह-जगह लगे पोस्टर

Fri, 14 Apr 2023 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:03 PM IST
सार

अमृतपाल 27 दिन से फरार है। सरेंडर की अटकलों के बीच पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तरनतारन और अमृतसर में अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं बठिंडा में भी पुलिस अलर्ट पर है। गुरुवार को होशियारपुर में अमृतपाल को पनाह देने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
News update of Waris Punjab De Chief Amritpal Singh
अमृतसर में रेलवे स्टेशन पर लगे अमृतपाल के पोस्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आज वैसाखी के अवसर पर सरेंडर कर सकता है। गुरुवार को उसके राजस्थान में होने की सूचना के बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। हालांकि, कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। अमृतपाल 27 दिन से फरार है। सरेंडर की अटकलों के बीच पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तरनतारन और अमृतसर में अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं बठिंडा में भी पुलिस अलर्ट पर है। गुरुवार को होशियारपुर में अमृतपाल को पनाह देने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बीच पंजाब पुलिस ने राज्य के कई स्थानों पर नाकेबंदी कर दी है। 

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल अमृतसर की ओर से तख्त श्री दमदमा साहिब में पंथक कांफ्रेंस करने का एलान किया हुआ है। अकाली दल अमृतसर शुरू से ही अमृतपाल का समर्थक रहा है। पुलिस को यह भी आशंका है कि अमृतपाल सिंह अकाली दल अमृतसर की कांफ्रेंस में सरेंडर कर सकता है। इसी को लेकर राज्य भर में पुलिस व अर्धसैनिक बलों की नाकाबंदी मजबूत कर दी गई है।
विज्ञापन


ग्रामीण कमेटियों को किया अलर्ट
अमृतपाल के बारे में चर्चा थी कि वह वैसाखी तक आत्मसमर्पण कर सकता है। इसके चलते सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई की गई है। पुलिस ने छह सीमावर्ती जिलों में गठित ग्रामीण चौकस कमेटियों को भी अलर्ट रहने की हिदायत दी है। इन जिलों में फिरोजुपर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट व गुरदासपुर का क्षेत्र शामिल है। यह सभी जिले पाकिस्तान की सीमा से सटे हैं। डीआईजी बॉर्डर रेंज नरेंद्र भार्गव की अगुवाई में यहां विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि आरोपी को जल्द दबोचा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed