{"_id":"64256e4ea06d25ad570fd4b8","slug":"news-update-of-waris-punjab-de-chief-amritpal-singh-2023-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh Audio: वीडियो के बाद सामने आया अमृतपाल का ऑडियो, कहा-तबीयत कुछ नासाज है पर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh Audio: वीडियो के बाद सामने आया अमृतपाल का ऑडियो, कहा-तबीयत कुछ नासाज है पर...
Thu, 30 Mar 2023 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:01 PM IST
सार
Khalistani Supporter Amritpal Singh Audio: वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। कई जगह के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जिनमें अमृतपाल खुलेआम घूमता दिख रहा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों अब तक गिरफ्तार करने में कामायाब नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 13 दिन बाद भी पंजाब पुलिस की पकड़ से दूर है। बुधवार को उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने कहा था कि मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता। इसके बाद गुरुवार को उसका एक ऑडियो सामने आया जिसमें उसने कहा कि उसके आत्मसमर्पण करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
यह भी पढ़ें: इनोवा में लुधियाना के युवकों के साथ था अमृतपाल, हाईवे के बजाय संपर्क मार्ग से जा रहा था अमृतसर
इस ऑडियो में अमृतपाल कहता सुनाई दे रहा है कि उसके वीडियो पर सवाल उठाए जा रहे थे। वह कैमरे के सामने सहज महसूस नहीं करता और उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। वहीं आत्मसमर्पण के लिए शर्त रखने के सवाल पर उसने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। आत्मसमर्पण करने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। अमृतपाल ने कहा कि मैं गिरफ्तारी से नहीं घबराता। उसने कहा कि सारी संगत को यह संदेश पहुंचाया जाए कि वह सही सलामत है। हालांकि उसकी तबीयत कुछ नासाज है और वह केवल एक समय खाना खा रहा है। इसके अलावा उसने कहा कि उसने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से अपील की कि सरबत खालसा बुलाकर अपने जत्थेदार होने का सबूत दें। ये अपने अस्तित्व को साबित करने का समय है।

Trending Videos
सरेंडर की खबरों के बीच फेसबुक पर हुआ था लाइव
बुधवार को पूरे दिन अमृतपाल के आत्मसमर्पण की चर्चाएं रहीं। इसी बीच अमृतपाल फेसबुक पर लाइव आया और फिर से पुलिस को चुनौती दी। उसने कहा कि कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर सकता।
18 मार्च से फरार है अमृतपाल
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च को मोगा के सीमावर्ती इलाके कमालके से फरार हुआ था। इस पूरे ऑपरेशन में पंजाब पुलिस के 80 हजार जवानों के अलावा तमाम राजपत्रित अधिकारी, काउंटर इंटेलिजेंस और खुफिया एजेंसी के अधिकारी विफल हुए हैं।
अमृतपाल की तलाश नौ राज्यों में हो रही है। उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश, नेपाल बॉर्डर पर अमृतपाल के पोस्टर लगाकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। तमाम सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ रही हैं, लेकिन अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
पुलिस को ऐसे चकमा दे रहा अमृतपाल
18 मार्च को अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए मोगा के कमालके में नाकेबंदी की गई थी। आठ जिलों के एसएसपी के अलावा दो डीआईजी स्तर के अधिकारी और अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां लगी रहीं, लेकिन अमृतपाल सिंह उनके सामने से ही फरार हो गया। 18 मार्च को ही उसने नंगल अंबियां के गुरुद्वारा साहिब में कपड़े बदले और फिर वहां से बाइक पर निकल गया।