फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   News Update of Amritpal Singh Arrest

Amritpal Arrest: पत्नी से पूछताछ पर दबाव में आया अमृतपाल! अमित शाह के बयान के बाद हुआ बड़ा एक्शन

Sun, 23 Apr 2023 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 02:30 PM IST
सार

अमृतपाल शनिवार देर रात ही गांव रोडे पहुंच गया था और सुबह गुरुद्वारा साहिब में संगत को संबोधित करने के बाद उसने पुलिस को गिरफ्तारी दी। 36 दिन बाद अमृतपाल के पुलिस के हत्थे चढ़ा लेकिन इसकी पटकथा पहले ही तैयार हो गई थी।

विज्ञापन
News Update of Amritpal Singh Arrest
Amritpal Singh Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह मोगा के गांव रोडे से गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार देर रात ही वह गांव रोडे पहुंच गया था और सुबह गुरुद्वारा साहिब में संगत को संबोधित करने के बाद उसने पुलिस को गिरफ्तारी दी। 36 दिन बाद अमृतपाल के पुलिस के हत्थे चढ़ा लेकिन इसकी पटकथा पहले ही तैयार हो गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन

लंदन जाने की तैयारी कर रही पत्नी को पुलिस ने रोका था
गुरुवार को अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को सुरक्षा एजेंसियों ने विदेश जाने से रोक दिया था। वह लंदन की फ्लाइट पकड़ने के लिए सुबह 11:40 बजे श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट राजासांसी (अमृतसर एयरपोर्ट) पहुंची थीं। फ्लाइट ढाई बजे रवाना होनी थी। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही भनक लगी कि किरणदीप बाहर जाने वाली हैं, तत्काल उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया।

किरणदीप के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी होने के कारण उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी गई। उन्हें पूछताछ के इमिग्रेशन कार्यालय ले जाया गया। अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने उनसे लंदन जाने के कारण के बारे में पूछताछ की। उनसे कुछ दस्तावेजों पर अंडर टेकिंग भी ली गई और उसकी यात्रा रद्द करवा कर उन्हें उनके घर जल्लूपुर खेड़ा छोड़ दिया गया था। एजेंसियों ने किरणदीप कौर के कुछ दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए थे।

परिवार के सदस्यों से मिलने जा रही थीं
सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि किरणदीप अपने परिवार के सदस्यों से मिलने जा रही थी। किरणदीप कौर ने कहा था कि जब उनके खिलाफ भारत में कोई केस नहीं है तो उन्हें क्यों रोका गया है। किरणदीप ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर विरोध जताया।

यूके की नागरिक हैं किरणदीप
किरणदीप कौर एनआरआई हैं। उनके पास यूके की नागरिकता है। उनका परिवार मूलरूप में जालंधर जिले के गांव कुलारा का रहने वाला है। उसने अमृतपाल के साथ इसी वर्ष 10 फरवरी को गांव जल्लूपुर खेड़ा के गुरुद्वारा में शादी कर ली थी। कानून के अनुसार किरणदीप कौर 160 दिनों के लिए लगातार भारत में रह सकती हैं। वह शादी से करीब एक वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से ही अमृतपाल के संपर्क में आई थीं। किरण दीप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उसके दादा 1951 में यूके चले गए थे। तभी से उनका परिवार वहां रह रहा है।

शाह बोले थे-कभी भी पकड़ा जा सकता है अमृतपाल
शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अमृतपाल को लेकर एक बयान दिया था। शाह ने बेंगलुरु में कहा कि पंजाब में खालिस्तानी लहर नहीं है और केंद्र स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा था कि अमृतपाल की गिरफ्तारी किसी भी वक्त की जा सकती है। कोई भी भारत की एकता पर हमला नहीं कर सकता है। उन्होंने पंजाब सरकार की भी तारीफ की थी। शाह ने कहा था कि पहले वह खुलेआम घूमता था, लेकिन अब वह अपनी गतिविधियों को जारी नहीं रख सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed