{"_id":"8ea672ac117fec7fe68632b6f7580ff9","slug":"news-for-punjab-election-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 को सिर्फ वोटर, प्रत्याशी ही रहेंगे हलके में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 को सिर्फ वोटर, प्रत्याशी ही रहेंगे हलके में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Apr 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) वीके सिंह ने कहा है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति या राजनीतिक कार्यकर्ता जो संबंधित लोकसभा क्षेत्र में मतदाता के तौर पर दर्ज नहीं होगा, मतदान वाले दिन वहां नहीं ठहर सकेगा। साथ ही स्पष्ट किया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों पर यह शर्त लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
इस प्रकार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल या उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल लोकसभा क्षेत्र बठिंडा में और राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर हलके में वोट होने की वजह से 30 अप्रैल को केवल वहीं रह सकेंगे।
विज्ञापन
वह किसी अन्य क्षेत्र में नहीं जा सकेंगे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अमृतसर से प्रत्याशी होने के चलते पटियाला व अमृतसर दोनों जगहों पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
30 को नहीं होगी गेहूं की खरीद
पत्रकारों से बातचीत करते हुए बुधवार को वीके सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को मतदान के लिए सुविधा देने के उद्देश्य से मतदान वाले दिन राज्य में गेहूं की खरीद प्रक्रिया एक दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि गत दिवस मौसम में अचानक खराबी के कारण राज्य में खरीद प्रक्रिया में देरी हुई है एवं इसी कारण ही यह फैसला लिया गया है।
कम मतदान वाले 20 केंद्रों की पहचान
उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान के गंभीरता से अध्ययन में 20 ऐसे संपूर्ण शहरी क्षेत्र पहचान किए गए हैं, जिनमें सामान्य से कम मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अमृतसर उत्तरी, दक्षिणी, केंद्रीय, पूर्वी, जालंधर पश्चिमी, उत्तरी, जालंधर कैंट, एसएएसनगर, लुधियाना उत्तरी, दक्षिण, केंद्रीय, पश्चिमी, पूर्वी, आत्मनगर एवं गिल, फिरोजपुर शहरी, बठिंडा शहरी एवं पटियाला शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में मतदाताओं को कतार की ताजा स्थिति संबंधी एसएमएस द्वारा जानकारी देने के लिए एक विलक्षण मतदाता पंक्ति सूचना शुरू की गई है। इसके माध्यम से कोई मतदाता एक विशेष नंबर पर एसएमएस भेजकर अपने पोलिंग बूथ के बारे में पूरी जानकारी ले सकेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला शहरी लोगों के मतदान प्रति कम उत्साह को देखते हुए लिया गया है।
सभी बूथ कवर
राज्य के समस्त 22,022 पोलिंग बूथों को माइक्रो ऑब्जर्वर, वेब कास्टिंग, वीडियो ग्राफी, स्टिल फोटोग्राफी या अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती के रूप में कवर किया जा रहा है। इस प्रकार सभी बूथ आयोग की निगरानी में रहेंगे।
50 लाख नंबरों पर भेजे जाएंगे एसएमएस
अतिरिक्त सीईओ बी पुरुषार्था ने बताया कि राज्य में 50 लाख के लगभग मोबाइल नंबरों पर वोटिंग वाले दिन मतदान के लिए तीन एसएमएस भेजे जाएंगे। यह सेवाएं चोटी की मोबाइल सेवा कंपनियों द्वारा मुफ्त दी जा रही है।