फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   newly married women found burnt for dowry in bhiwani

घर में जली मिली नवविवाहिता, पिता बोले: दहेज के लिए जलाकर मारा

Sat, 24 Aug 2019 09:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 24 Aug 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
newly married women found burnt for dowry in bhiwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को कैरू में छह माह पहले शादी हुई नवविवाहिता का शव घर में जला मिला है । कमरे का दरवाजा भी टूटा मिला है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बुलेट बाइक नहीं दी तो उसकी बेटी को जलाकर मार डाला। जबकि मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि महिला का पति बीमार था और उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। मृतका घर पर अकेली थी। फिलहाल तोशाम थाना पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति सहित पांच सदस्यों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार देर शाम कैरू का है। कैरू निवासी अंगद की पत्नी संदिग्ध हालात में घर में जली मिली। गुरुग्राम क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी कंवरपाल और उसके भाई नारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने 20 वर्षीय बेटी कोमल की शादी 10 फरवरी 2019 को कैरू निवासी अंगद के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल में तंग किया जाने लगा था। कोमल को 14 अगस्त को उसका देवर प्रमोद रक्षाबंधन के चलते मायके छोड़कर गया था। इसके बाद  21 अगस्त को कोमल को उसका चचेरा भाई राहुल ससुराल छोड़कर आया था। 
विज्ञापन


23 अगस्त को शाम को उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। जब वे बेटी की ससुराल पहुंचे तो बेटी फर्श पर जली मिली। इसकी जानकारी भी एक अनजान व्यक्ति ने मैसेज कर उन्हें दी थी। जिसके बाद देर रात को ही वे गांव से कैरू पहुंचे तो उनकी बेटी बुरी तरह से जली हुई हालत में मिली। नारायण सिंह ने बताया कि कोमल दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसकी शादी को छह माह ही हुए थे। ससुराल वाले बुलेट बाइक और अन्य सामान की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में कोई नहीं था कोई, महिला थी अकेली

अंगद के चचेरे भाई सुरेश ने बताया कि अंगद बीमार है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसकी प्लेटलेट्स कम हो गई है। परिवार के सदस्य अस्पताल गए थे और कोमल घर में अकेली थी। ननद खेत में पशुओं के लिए घास लेने गई थी। अब उन्हें नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ।


पुलिस ने जुटाए तथ्य, दहेज हत्या का केस दर्ज

महिला की जलने से मौत की सूचना पर कैरू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के आसपास से सबूत भी जुटाए और फिर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। कैरू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सज्जन सिंह ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने बताया कि मृतका कोमल के पिता कंवरपाल के बयान दर्ज कर आरोपी पति अंगद, उसकी मां, भाई और दो बहनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed