फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   newly married woman says, want to go with boyfriend

‘न पति और न पिता, जाऊंगी तो प्रेमी संग’

Sat, 30 Aug 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sat, 30 Aug 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
newly married woman says, want to go with boyfriend

थाने में उस समय जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया जब शादी के एक माह बाद युवती ने अपने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। घटना हरियाणा के करनाल के घरौंडा क्षेत्र के गांव बड़सत की है।

विज्ञापन


यहां नवविवाहित ने शादी के एक माह बाद पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। युवती का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ जाएगी, लेकिन फिलहाल उसने नारी निकेतन में रहने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


घरौंडा क्षेत्र के गांव बड़सत निवासी एक युवती की शादी यूपी में हुई थी। शनिवार को अपने ससुराल से सीधे करनाल स्थित सेक्टर-13 पुलिस चौकी में पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लड़की के परिजन भी सेक्टर-13 की पुलिस चौकी में पहुंच गए। सेक्टर-13 चौकी में लड़की ने कहा कि वह न पिता के घर जाएगी और न ही पति के, वह गांव के ही पड़ोसी लड़के के साथ रहेगी।

अपनी जान को भी खतरा बताया

newly married woman says, want to go with boyfriend

लड़की ने परिवार वालों के साथ जाने में अपनी जान को भी खतरा बताया है। पुलिस लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव बड़सत निवासी विवाहित लड़की के पिता और मां ने बताया कि लड़की 12वीं पास है।

वह कई महीने पहले पड़ोस के एक लड़के साथ चली गई थी। एक महीने बाद घरौंडा पुलिस उसे तलाश कर करनाल लेकर आई। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसकी शादी यूपी में अपनी ही बिरादरी में कर दी।

शनिवार को यूपी से पति का घर छोड़कर आई लड़की सीधे सेक्टर-13 पुलिस चौकी पहुंची और इंचार्ज को आपबीती सुनाई। करनाल पुलिस ने घरौंडा का मामला होने के कारण वहां की पुलिस को लड़की को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने लड़की की उम्र को लेकर भी संदेह जताया है। देखने में लग रहा है कि लड़की की उम्र 18 साल से कम है। ऐसे में शादी करना भी अपराध है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पुलिस कुछ भी नहीं बोल रही है।

लड़की को भेजा नारी निकेतन

newly married woman says, want to go with boyfriend

सेक्टर-13 पुलिस चौकी में लड़की के पिता और मां ने पुलिस की मौजूदगी में उसके समझाने का बहुत प्रयत्न किया। उन्होंने लड़की को समझाया और नसीहत दी, लेकिन लड़की ने परिजनों की तरफ देखा तक नहीं।

करनाल सेक्टर-13 पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मपाल ने बताया कि लड़की अपने पति के घर यूपी से पुलिस चौकी में आई है। लड़की ने नारी निकेतन में रहने की इच्छा जाहिर की है।

गांव बड़सत का मामला होने के कारण लड़की को घरौंडा पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। लड़की की उम्र के संबंध में भी जांच की जाएगी और लड़की के बयान पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed