{"_id":"571de04f4f1c1b0d75a915e6","slug":"newly-married-lady-break-village-tradition-bhiwani-marriage-haryana-marriage-haryana-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडितजी न पहुंचे तो नवविवाहिता ने तोड़ी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडितजी न पहुंचे तो नवविवाहिता ने तोड़ी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बाढ़डा(भिवानी)
Updated Thu, 28 Apr 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के एक गांव में नवविवाहित ने तोड़ी सालों पुरानी परंपरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश को लेकर मचे बवाल के बीच जिले के बाढ़डा कस्बे में एक नवविवाहिता महिला ने सैकड़ों साल पुरानी परंपरा बदल दी। हुआ यूं कि देवर के लग्र (टीका) समारोह का मंडप सजा था, ब्राह्मण (पुरोहित) का इंतजार हो रहा था। काफी इंतजार के बाद भी पंडितजी नहीं पहुंचे तो नवविवाहिता ने अपने देवर के लग्र में खुले घूंघट से सारे मांगलिक कार्य संपन्न करवा कर सशक्त नारी की बानगी पेश की।
रविवार को इनेलो अनुसूचित सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष व दलित नेता मनफूल सिंह आर्य के चचेरे भाई शिक्षक मुकेश व हरियाणा पुलिस के जवान सुनील का उनके ससुरालजन लग्र टीका लेकर पहुंचे तो उसी समय पंडित जी की कमी खली। परिजनों ने साथ लगते गांवों में भी संपर्क साधा तो भी बात नहीं। कार्यक्रम में देरी पर खुसर फुसर शुरू हुई तो आखिरकार मामला अंदर महिलाओं तक पहुंच गया।
इस पर मनफूल आर्य के छोटे भाई सरकार शिक्षक अनूप सिंह की पत्नी अनीता देवी, जो स्वयं कन्या गुरुकुल पंचगावां की छात्रा रही, ने लग्र कार्यक्रम संपन्न करवाने की बात कही तो घर की बुजर्ग महिला व पुरुषों ने कड़ा विरोध जताया लेकिन उसने कहा कि जब सारा परिवार शिक्षित, जागरूक नौकरी पेशे व समाज से कुरीतियों दूर करने के अलावा अधिकार पाने के लिए संघर्षरत है तो उन पर ये बंदिशें क्यों और अनीता के अपनी हठ पर अडने पर सब राजी हो गए और उक्त महिला ने समाज की पुरानी रुढ़िवादी परंपराओं को ठेंगा दिखाते हुए पांच सौ ग्रामीणों की मौजदगी में बिना घूंघट सारा कार्य संपन्न कराया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद मुख्तयार सिंह, दलित नेता मनफूल सिंह आर्य, किसान नेता प्रकाश पहलवान, युवा क्लब अध्यक्ष कुलदीप श्योराण, सूबेदार सुरजभान, सुरजपाल, देवीलाल नंबरदार, कपूर सिंह, पंच धर्मपाल, डा. मनफूल, बीरसिंह सभ्रवाल, बलबीर पंच, रमेश कुमार ने बताया कि गांव की शिक्षित विवाहिता के इस कदम से उन्हें हैरानी तो हुई लेकिन जागरूकता के नाम पर जीती जागती मिसाल भी मिली।