{"_id":"5dbeb6e18ebc3e93da78a338","slug":"newly-elected-haryana-mlas-to-take-oath-on-monday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: ज्ञान चंद गुप्ता बने 14वीं विधानसभा के स्पीकर, सीएम की सलाह- सभी को समान समझें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: ज्ञान चंद गुप्ता बने 14वीं विधानसभा के स्पीकर, सीएम की सलाह- सभी को समान समझें
Mon, 04 Nov 2019 04:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 04 Nov 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
ज्ञान चंद गुप्ता बने हरियाणा विधानसभा के स्पीकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पंचकूला से दूसरी बार भाजपा विधायक बने ज्ञान चंद गुप्ता नए विधानसभा स्पीकर चुने गए हैं। 14वीं विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन गुप्ता को सर्व स मति से स्पीकर चुना गया। सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें स्पीकर नियुक्त करने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया। जिसका डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने समर्थन किया। प्रोटेम स्पीकर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान ने गुप्ता के नए विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पीठासीन होने की घोषणा की।
साथ ही कहा कि कोई अन्य प्रस्ताव नहीं आया है, इसलिए गुप्ता को स्पीकर नियुक्त किया जाता है। वह अपना स्थान ग्रहण करें। सभी दलों ने गुप्ता के नाम पर सर्व स मति जता दी। इसके बाद सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व स्पीकर कंवरपाल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा व प्रोटेम स्पीकर रघुबीर कादियान ने ज्ञानचंद गुप्ता को पदभार ग्रहण कराया व बधाई दी। विधायक किरण चौधरी, अभय चौटाला, वरुण चौधरी व रणधीर गोलन ने भी स्पीकर को शुभकामनाएं प्रदान की। डिप्टी स्पीकर का चयन बाद में किया जाएगा। उसके लिए स्पीकर अलग से तारीख घोषित करेंगे।
सीएम ने तीसरी बार प्रोटेम स्पीकर का दायित्व निभाने पर रघुबीर कादियान का भी धन्यवाद किया। स्पीकर ने पद संभालने के बाद कहा कि उन्हें इस पद पर निर्वाचित करने के लिए सभी का धन्यवाद। जो विश्वास उन पर जताया है, उसकी बदौलत वह निष्पक्षता से निर्णय कर पाएंगे। इस पद की गरिमा को बनाए रखने के साथ और बढ़ाऊंगा। पूरा विश्वास है कि इस पद पर मुझे सभी सदस्य ताकत देंगे। अगर नियमों का ध्यान रखें तो कम से कम समय में अपनी बात कह सकते हैं। जितनी जानकारी हो, उतनी ही बात सदन में कहें। पूर्व में इस पद पर आसीन रही शख्सियतों का ज्ञान और मार्गदर्शन प्रेरणा स्रोत रहेगा। उन्हें पूरी आशा है कि ये सदन नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

गुप्ता को संगठन का भी लंबा अनुभव
स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला के ही रहने वाले हैं। 25 मई 1948 को उनका जन्म पंजाब के डेरा बस्सी में हुआ। हायर सेकेंडरी तक शिक्षा ग्रहण की है। हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी के ज्ञाता हैं। मूल रूप से उद्योगपति हैं। बैंडमिंटन व क्रिकेट का शौक है। समाजसेवा में रूचि रखते हैं। टीवी देखना और रेडियो सुनना अच्छा लगता है। चंडीगढ़ भाजपा का अध्यक्ष रहने के साथ ही चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष रहे हैं। पूर्व भाजपा सरकार में भाजपा के मु य सचेतक रहे। सरकार ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया हुआ था। विधानसभा में उन्हें कमरा आवंटित था।
हर राजनीतिक दल के सदस्यों को दें बोलने का मौका: सीएम
म यमंत्री मनोहर लाल ने स्पीकर को बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए हर राजनीतिक पार्टी के सदस्यों को सदन में बोलने का अवसर देना चाहिए। सदस्य अपने क्षेत्र की मांगों के अलावा राज्य के हितों तथा विधायी कार्यों में भी रुचि लें। उन्होंने आशा जताई की अध्यक्ष पहली बार चुनकर आए 44 विधायकों को सदन की कार्यवाही किस प्रकार संचालित होती है, उससे विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए अवगत करवाएंगे।

एक आंख से देखें और विपक्ष की भी रक्षा करें: हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने स्पीकर को बधाई देते हुए कहा कि आपका नाम ज्ञान चंद गुप्ता है, लेकिन हमने आपका नाम ज्ञान चंद ज्ञानी रखा हुआ है। आप बहुत ज्ञानी हैं। अब आप स्पीकर हैं और हमारे हितों की भी रक्षा करेंगे। अब आपका भाजपा विधायक नहीं स्पीकर हैं, इसलिए सदन में जो भी बात कहें जि मेदारी से और तैयारी के साथ कहें। वैसे तो आपकी दो आंखें हैं, लेकिन सदन को एक आंख से देखें। पद अनुसार चरित्र में भी तब्दीली लानी पड़ेगी। जो स्पीकर पहले रहे हैं, उनसे सीख लें, उन्होंने पांच साल कैसे सदन चलाया।
नए सदस्यों को रहेगी ज्यादा उम्मीद: अभय
विधायक अभय चौटाला ने स्पीकर को शुभकामनाएं दी और कहा कि नए सदस्यों को आपसे ज्यादा उ मीद रहेगी। सदन की सिटिंग बढ़ाई जाएगी जिससे हर किसी को बोलने का मौका मिल सके। पूर्व सरकार के समय की तरह आपका आचरण नहीं रहेगा, जैसे आप किसी भी मंत्रालय पर उंगली उठते ही बोलने के लिए खड़े हो जाते थे। अब आपकी भूमिका निष्पक्ष रहेगी, इसकी उ मीद है।
विपक्ष के ध्यानाकर्षण व काम रोको प्रस्ताव लगाएं: किरण
कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने स्पीकर के चयन पर कहा कि विपक्ष सरकार का आईना होता है। आपके साथ विधानसभा की कमेटी में काम करने का मौका मिला है। उ मीद है आप विपक्ष की पूरी बात सुनेंगे। उनके ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, काम रोको प्रस्ताव लगाए जाएंगे। पूर्व सरकार के समय उनकी प्रस्ताव न लगने पर पूर्व स्पीकर से नोकझोंक रहती थी।