फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newly Bride escaped with jewelry in Haryana

करवाचौथ से एक दिन पहले दुल्हन का कारनामा, शादी की दूसरी रात गहने लेकर फरार

Wed, 04 Nov 2020 12:03 PM IST
ajay kumar राकेश बनवाल, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
राकेश बनवाल, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Nov 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Newly Bride escaped with jewelry in Haryana
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

करवाचौथ से एक दिन पहले एक नव विवाहिता ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि जिसकी परिकल्पना शायद ही कोई कर सके। दुल्हन ससुराल पक्ष के सभी जेवरात और शादी में मिले तमाम रुपये को लेकर फरार हो गई। मामला हरियाणा के अंबाला सिटी के बलदेव नगर का है। हुआ यूं कि शहर के बलदेव नगर निवासी युवक की शहर से सटे गांव की युवती से शादी हो गई। एक नवंबर को दिन में शादी हुई। शादी के अगले दिन दो नवंबर को नवविवाहिता मायके से पगफेरा डाल कर ससुराल लौटी। 

विज्ञापन


उस शाम दोनों पति-पत्नी में सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन कुछ ही देर बाद दुल्हन ने पति से फोन मांग लिया। इसके बाद शातिर दुल्हन ने पति को बातों में लागकर मोबाइल से सारा डाटा डिलीट कर दिया। उसके बाद बहाने से दुल्हन ने अपने दूल्हे से झगड़ा कर लिया और रात के करीब साढ़े 11 बजे गए। तनाव के बीच दूल्हे की आंख लग गई और रात डेढ़ बजे उठा तो देखा पत्नी न घर पर नहीं थी। जब उसने सारा घर खंगाला तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। छानबीन में पति ने पाया कि उसकी बीवी घर में रखे करीब 12 तोले जेवरों पर हाथ साफ कर गई।
विज्ञापन


मां की सोने की चेन भी ले गई
सूचना पीड़ित ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद पूरा परिवार रात भर अपनी नई नवेली बहू को ढूंढने में लगा रहा। लेकिन वह नहीं मिली। सुबह तीन नवंबर को पति ने अपने ससुराल में संपर्क किया तो पता चला कि दूल्हन ने अपनी मां को भी नहीं बख्शा, वह उसकी भी सोने की चेन पर हाथ साफ कर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी पहुंचा परिवार
बलदेव नगर चौकी इंचार्ज वरयाम सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष सुबह आए थे। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता की बात जारी थी लेकिन शिकायत दोनों पक्षों में से किसी ने नहीं दी। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed