{"_id":"61ea84765828941e5b5010f3","slug":"newborn-found-in-kishangarh-died-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: किशनगढ़ में लाल कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ठंड के कारण हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: किशनगढ़ में लाल कपड़े में लिपटा मिला नवजात, ठंड के कारण हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 21 Jan 2022 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 03:31 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार नवजात की मौत ठंड के कारण हुई। पुलिस धर्मशाला के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। ताकि पता लग सके कि नवजात को कौन और कब मैदान में छोड़ गया।
विज्ञापन
किशनगढ़ में मिला नवजात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवजात की झकझोर देने वाली ये तस्वीर देश के सबसे खूबसूरत शहर चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ की है। कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात में कोई इस मासूम को धर्मशाला के पीछे खुले मैदान में फेंक गया और ठंड में तड़पते हुए इस मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह लोगों ने नवजात का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी एसपीएस सोंधी और आईटी पार्क थाना का अतिरिक्त भार देख रहे मौलीजागरां थाना प्रभारी जयवीर सिंह राणा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। नवजात को मनीमाजरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आईटी पार्क थाना पुलिस ने अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नवजात की मौत ठंड के कारण हुई है। अब पुलिस धर्मशाला के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता लग सके कि नवजात को किसने और रात में कब धर्मशाला के पीछे वाले मैदान में फेंका। हालांकि अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने नवजात शिशु के शव को सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, किशनगढ़ में इस घटना की दिनभर चर्चा रही। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि आखिर कोई कैसे अपने नवजन्मे बच्चे को इस तरह खुले मैदान में फेंककर जा सकता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस बात का पता लगा लिया जाएगा कि बच्चा किसका था और किसने उसे खुले में फेंका।