IAS खेमका को नए साल का तोहफा, मिला प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी 24 साल की नौकरी में 46 बार तबादलों का सामना कर चुके चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को हरियाणा सरकार ने पदोन्न्त किया गया है। सरकार ने नए साल का तोहफा देते हुए प्रमोट कर उन्हें प्रधान सचिव बना दिया है। उनके साथ अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया है।
खेमका सहित इन अफसरों को पदोन्नति काफी समय से लंबित थी। ये सभी अधिकारी 1991 बैच के हैं। इन अधिकारियों में से अशोक खेमका के अलावा विनीत गर्ग, श्रीकांत वाल्गद, अपूर्व कुमार सिंह और डॉ. अभिलक्ष्य लिखी, जी अनुपमा शामिल हैं, जिन्हें पदोन्नत किया गया है।
डा. खेमका पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग में सचिव तथा महानिदेशक पद पर तैनात थे। वे फिल्हाल सचिव रैंक के अधिकारी थे। वह अभी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच जमीनी सौदे के इंतकाल दुर्भावना से रद करने के आरोपों से मुक्त हुए है।
खेमका का प्रमोशन करीब डेढ़ महीने पहले ही हो जाना चाहिए था
प्रधान सचिव के पद पर खेमका का प्रमोशन करीब डेढ़ महीने पहले ही हो जाना चाहिए था, जब 8 आईएएस अधिकारियों को प्रधान सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया था।
उनकी पदोन्नति के बाद प्रधान सचिव के 7 पद खाली चल रहे थे। इन पदों पर प्रमोशन तभी हो चाहिए था, लेकिन खेमका की वजह से सरकार ने प्रधान सचिव पद पर पदोन्नति टाल दी गई थी।
अब खेमका की पदोन्नति को लेकर काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। अभी दो दिन पहले पदोन्नति कमेटी की बैठक होने वाली थी, लेकिन अंतिम समय में यह बैठक टल गई। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी पदोन्नति का मामाला फिर टल गया।
इसके बाद खेमका ने पदोन्नती में हो रही देरी के चलते मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया था कि वे उनकी बातों पर गंभीरता से विचार करेंगे। इसके बाद नए साल पर सरकार ने उन्हें तोहफा दे ही दिया।