फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new year_crime case_Operators_police

साल का पहला केस सट्टेबाज के खिलाफ

Thu, 02 Jan 2014 11:28 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jan 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
new year_crime case_Operators_police
2014 में चंडीगढ़ पुलिस ने पहली एफआईआर बुडै़ल के सट्टेबाज को दबोच कर दर्ज की। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने 12:50 पर सट्टा लगाने के आरोप में बुडै़ल निवासी मोहम्मद आर्यन को दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास 2150 रुपये बरामद किए। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने आरोपी पर गैंबलिग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सेक्टर-34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला को मंगलवार रात सूचना मिली कि नववर्ष पर सेक्टर 33/45 की लाइट प्वाइंट पर सट्टेबाज सट्टा लगा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने सिविल वर्दी में अपना जवान भेजा और सट्टेबाज मोहम्मद आर्यन के पास जाकर सट्टा लगवाने लगा।

सट्टा लगाने के लिए आर्यन ने रुपये जैसे ही लिए उसी समय पुलिस टीम ने सट्टेबाज को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास 2150 रुपये बरामद हुए।

महिला के साथ छेड़छाड़
सेक्टर-26 थाने में पहली एफआईआर एक जनवरी को सुबह चार बजे दर्ज हुई। महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि हरियाणा के भिवानी निवासी प्रदीप कुमार जबरदस्ती उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को दबोच लिया। वहीं, मनीमाजरा थाने में पहली एफआईआर 3:50 पर एक्साइज एक्ट की हुई।

मनीमाजरा थाना पुलिस ने बुधवार तड़के 48 शराब केपव्वे सप्लाई करने जा रहे आशीष को आईटीपार्क चौक से दबोचा। पुलिस ने उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed