फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new year celebration, lathicharge at chandigarh sector 17

जब नहीं माने हुड़दंगी तो पुलिस ने उठाई लाठी और दे दना दन, सिर फटा

Sun, 01 Jan 2017 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Jan 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
new year celebration, lathicharge at chandigarh sector 17
पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
नए वर्ष के मौके पर शहर में लगे 106 नाकों पर पुलिस की ओर से चेकिंग की गई। शहर में लगाए गए नाकों पर अधिकारियों ने बोर्डिंग कैमरे से नजर रखी। हालांकि शहर में पुलिस को कुु छ जगह हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। शहर के होटलों, डिस्को और क्लबों में नये साल का जश्न मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। वहीं पुलिस भी सड़कों पर मुस्तैद थी।
विज्ञापन


शहर भर में लगे नाकों पर पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के चालान किए। शहर के सेक्टर-22, 17, एलांते माल, इंडस्ट्रियल एरिया में सभी जगह नाके लगे रहे। इस दौरान वहां पर चेकिंग के दौरान जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस की ओर से लगाए गए ड्रंकन एंड ड्राइव के नाके पर  एल्कोमीटर के माध्यम से चेकिंग की गई। सेक्टर-17, 22, 21, 8, 26 सहित सभी जगह के चौक पर चेकिंग की गई। इस दौरान रोड पुलिस छावनी में तबदील हो गई।
विज्ञापन


प्लाजा में लड़कों ने रेहड़ी वाले का सिर फोड़ा
सेक्टर-17 प्लाजा में कुछ शरारती लड़कों ने रेहड़ी वाले रामलाल का सिर फोड़ दिया। इस दौरान पुलिस को 100 नंबर पर शिकायत दी गई। पुलिस ने मौके से घायल रेहड़ी वाले को सेक्टर-16 हॉस्पिटल में दाखिल कराया। वहीं यहां पर मौजूद शरारती तत्वों को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाके पर बोर्डिंग कैमरे से अधिकारियों ने रखी निगरानी

new year celebration, lathicharge at chandigarh sector 17
नाके पर बोर्डिंग कैमरे से अधिकारियों ने रखी निगरानी - फोटो : अमर उजाला
विदेशी डांसरों का जलवा
सिटी के कई डिस्कोथेक में न्यू ईयर वेलकम पार्टी के लिए खास इंतजाम किए गए थे। क्लबों में जहां रशियन डांसर ने बैले डांस परफार्म किया, वहीं ओपन स्पेस में बॉन फायर का भी स्पेशल इंतजाम किया गया था। रात 12 बजे आतिशबाजी भी की गई। इसके अलावा सिटी के सभी डिस्कोथेक, क्लब, पब और लाउंज में युवा देर रात तक डीजे की धुनों पर झूमते रहे। वहीं लाउड म्यूजिक से परहेज करने वालों और सूफी म्यूजिक के कद्रदानों ने लाइव बैंड की परफार्मेंस के साथ नये साल का जश्न मनाया।

नाके पर बोर्डिंग कैमरे से अधिकारियों ने रखी निगरानी
शहर के 106 नाकों पर यूटी पुलिस के एसएसपी, डीएसपी ने बोर्डिंग कैमरे से चालान काटने की प्रक्रिया को लाइव देखा। नए साल पर इस व्यवस्था को खासतौर पर अपडेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed