फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Year 2021: Chandigarh Traffic Police Issued Advisory About New Year

नये साल का जश्न : इन 10 जगहों पर गाड़ी खड़ा करना पड़ेगा महंगा, हुड़दंग की तो हो सकती जेल

Thu, 31 Dec 2020 07:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Dec 2020 07:37 PM IST
सार

  • 31 दिसंबर की रात लोगों को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
  • रात 10 से 2 बजे तक एलांते मॉल समेत अलग-अलग सेक्टरों में वाहन ले जाने पर रोक 
  • स्थानीय निवासी अपने साथ रखें पहचान पत्र, शराब पीकर वाहन चलाया तो गाड़ी होगी जब्त 

विज्ञापन
New Year 2021: Chandigarh Traffic Police Issued Advisory About New Year
चंडीगढ़ यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को नववर्ष 2021 के स्वागत के लिए चंडीगढ़ में निकलने वाले लोगों को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस मुस्तैद हो गई है। शहर में दस ऐसे प्रमुख स्थान हैं, जहां नववर्ष का जश्न मनाने के लिए सबसे ज्यादा लोग उमड़ते हैं, ऐसे में यातायात पुलिस 31 दिसंबर की रात 10 से 2 बजे तक एलांते मॉल के आसपास समेत इन सभी दस जगहों को वाहन मुक्त जोन की श्रेणी में रख दिया है। ऐसे में रात दस से दो बजे तक (चार घंटे) कोई भी चालक अपने वाहनों को इन जगहों पर नहीं ले जा पाएगा। 

विज्ञापन


नववर्ष के मौके पर जाम की स्थिति से लोगों को बचाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यातायात पुलिस ने यह कदम उठाया है। बुधवार को यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि नववर्ष में नियमों का पालन कर शांतिपूर्ण तरीके से जश्न मनाएं। 
विज्ञापन



साथ ही जिन लोगों के घर उक्त सेक्टरों में हैं, वह अपने साथ पहचान पत्र रखें ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले पियक्कड़ों पर सख्ती बरतेगी। इसके अलावा शहर में ड्रंकन-ड्राइव के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया जाएगा। अगर इस दौरान कोई शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गया तो यातायात पुलिस चालक पर कार्रवाई करने के साथ-साथ उसके वाहन को जब्त कर लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस जगहों पर नहीं ले जा सकेंगे वाहन
1. सेक्टर-7 की अंदरूनी सड़क
2. सेक्टर-8 की अंदरूनी सड़क  
3. सेक्टर-9 की अंदरूनी सड़क
4. सेक्टर-10 की अंदरूनी सड़क
5. सेक्टर-11 की अंदरूनी सड़क
6. सेक्टर-17 की अंदरूनी सड़क
7. सेक्टर-22 की अंदरूनी सड़क
8. सेक्टर-10 लेजर वैली के सामने की सड़क
9. अरोमा लाइट प्वाइंट से डिस्पेंसरी के पास चौक तक
10. औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक एलांते मॉल के आसपास 

प्लाजा समेत मध्य मार्ग पर सबसे ज्यादा हुड़दंग
बता दें कि प्रत्येक वर्ष देखा गया है कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में सबसे ज्यादा हुड़दंग सेक्टर-17 प्लाजा के अलावा मध्य मार्ग सेक्टर-26, 7, 8 और 9 में देखा जाता है। इसकी ठोस वजह है कि इन जगहों पर डिस्कोथेक, पब बार व क्लब मौजूद हैं। ऐसे में पुलिस इन जगहों पर नाका के अलावा मुस्तैदी से गश्त करती नजर आएगी। वहीं पुलिस आला अधिकारियों ने साफ चेताया है कि अगर कोई हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ बनती धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

बीते वर्ष 425 हुड़दंगियों और 7 क्लबों पर हुई थी कार्रवाई
बता दें कि वर्ष 2020 नववर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न में भंग डालने वाले 425 हुड़दंगियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, वहीं 3 के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। इसके अलावा पुलिस ने 5 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया था जबकि 20 नाके लगाकर 143 चारपहिया और 10 दोपहिया वाहनों को जब्त किया था।

इसके अलावा पुलिस ने सेक्टर-26 में डिस्कोथेक के पास 7, अंदरूनी सड़कों पर 41 और चंडीगढ़ की सीमाओं पर 18 नाके लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ने वाले 569 वाहनों के चालान काटकर 6 वाहनों को जब्त किया था। वहीं देर रात तक क्लब खोलने पर 7 क्लब मालिकों पर भी कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed