{"_id":"e195be0a0782d9a3541fc346839a9787","slug":"new-volvo-launch-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह रे वाल्वो: खुद रुक जाएगी, पार्क हो जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह रे वाल्वो: खुद रुक जाएगी, पार्क हो जाएगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 May 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न दुर्घटना का खतरा, न ही पार्किंग का झंझट। यह हैं वाल्वो की वी-40 की खूबियां। जी हां, स्वीडिश कार कंपनी वाल्वो की कारों की यह खूबियां आपके सामने होंगी। वाल्वो कार्स ने अपना नया शो रूम एलांते माल में खोला है। कंपनी ने चंडीगढ़ में कृष्णा आटो सेल्स को अपना नया डीलर नियुक्त किया है। इस डीलरशिप का उद्घाटन वाल्वो आटो इंडिया के प्रबंध निदेशक टामस अनबग ने किया। इस मौके पर कृष्णा आटो सेल्स के डीलर प्रिंसिपल सुमित पासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अनबग ने कहा कि पंजाब में वाल्वो के चाहने वाले खूब हैं। जल्द ही हायर मिडल लेवल के लिए वाल्वो की नई कारें मार्केट में होंगी। यह लग्जरी कारों की रेंज बीस लाख रुपये से लेकर चालीस लाख रुपये तक होगी।
विज्ञापन
वाल्वो की हरेक कार में सेफ्टी फीचर्स हैं। कार के सामने कोई भी व्यक्ति आ जाता है तो उसको देखते ही कार खुद ब खुद रुक जाती है। इसके लिए कार में लेजर तकनीक का उपयोग किया गया है। कार को सेंसर युक्त बनाया गया है। वी-40 क्रास कंट्री में सेल्फ पार्किंग की फीचर आया है। इसकी कीमत 32.10 लाख रुपये है।
विज्ञापन
वाल्वो की कारों में हल्का धक्का लगने पर कार में लगे छह एयरबैग जरा से बाहर निकलते हैं जबकि जरा ज्यादा जोर का धक्का लगने पर यह पूरी तरह बाहर निकल आते हैं। वाल्वो ने कारों में टीएफटी डिस्प्ले दिया है जो कि उसको अन्य कारों से अलग करता है।
एस-60: बिंदास लुक की इस कार पर नजर हैडलैंप देखते ही टिक जाती है। चौड़ी ग्रिल के साथ फ्रंट पर हारिजेंटल लाइंस पर अधिक जोर दिया गया है। यहां हारिजेंटल क्रास बार्स और डेलाइट रनिंग लाइट्स को काफी नीचे लगाया गया है। इस कार के फ्रंट पर सालिड लुक है और कार की बैक एंटीग्रेटेड लुक से प्रेरित है। सिटी सेफ्टी फीचर्स तीस किलोमीटर प्रति घंटा से एडवांस होकर पचास किलोमीटर प्रति घंटा तक जाता है।
एस-80: वाल्वो की यह कार लग्जरी में शानदार है। इसकी लेदर शीट्स, डी4 डीजल इंजन और हाई परफारमेंस डी5 डीजल इंजन कुशलता के संग सहज और आसान सवारी प्रदान करता है।
अब ड्राइवर्स को मिलेगा लंच
कृष्णा आटो सेल्स के डीलर प्रिंसिपल सुमित पासी ने कहा कि वाल्वो आटो इंडिया की सहभागिता को लेकर वह उत्साहित हैं। सुरक्षा, डिजाइन और तकनीक वाल्वो की खूबियां हैं। उन्होंने कहा कि नए शो रूम में वर्कशाप है जो कि 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा देगी। इसके साथ ही यहां इंतजार करने वाले ड्राइवरों को फ्री लंच भी उपलब्ध करवाएगी।
मोदी से हैं कई उम्मीद
वाल्वो आटो इंडिया के प्रबंध निदेशक टामस अनबग ने बताया कि आटो सेक्टर को भारतीय जनता पार्टी के लीडर नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मोदी नए प्रोजेक्ट और नई संभावनाओं की तलाशेंगे।